Advertisement

Categories: home

पीएम मोदी आज 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, इन मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद

@desk :विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आज 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस मीटिंग में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मीटिंग में तालिबान के द्वारा काबुल पर कब्जा करने और क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले आतंकी खतरों के बाद की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि नेता अफगानिस्तान समेत महत्वपूर्ण वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे, जिस पर नेताओं द्वारा आतंकवाद से लड़ने की प्राथमिकता को रेखांकित करने की संभावना है। जिसमें दूसरे देशों पर हमले करने के लिए आतंकवादी संगठनों द्वारा अफगानिस्तान की जमीन का उपयोग करने के प्रयासों को रोकना शामिल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने साल 2016 में गोवा शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष मार्कोस ट्रॉयजो, ब्रिक्स व्यापार परिषद के अस्थायी अध्यक्ष ओंकार कंवर और ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन की अस्थायी अध्यक्ष संगीता रेड्डी भी शामिल होंगी। इस साल भारत उस समय ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है जब ब्रिक्स की 15वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। बता दें कि आज 13वां ब्रिक्स सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में वर्चुअली आयोजित होगा और इसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे।

Express views

Recent Posts

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…

4 hours ago

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, किसान का साल भर का गल्ला व गृहस्थी राख 

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…

7 hours ago

असंतुलित बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…

7 hours ago

नकली DRI अफसर बन लूटा सोना,312 वोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस सहित,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…

13 hours ago

पाऊंनगला के चारों धान क्रय केंद्र मिले बंद, पिछले 10 दिनों से नहीं हुई तौल

बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …

14 hours ago

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट व धमकी, रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…

1 day ago