Advertisement

Categories: home

अवैध संबंधों के चलते की गई हत्या,आरोपी बोला- मेरी पत्नी को करता था ब्लैकमेल

बरेली। बरेली में 6 सितंबर की रात शीशगढ़ इलाके में पुलिस को महफूज आलाम (30) का शव मिला था। मामले में परिजनों की तहरीर पर एक्सीडेंट का मुकदमा भी दर्ज हुआ। मगर पुलिस ने शुक्रवार को जब इसका खुलासा किया तो मामला अवैध संबधों का सामने आया। पुलिस ने शीशगढ़ के ही शमशुल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शमशुल ने बताया कि मृतक उसकी पत्नी को पहले के अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता था। जिसकी वजह से उसने उसे पहले सड़क पर पटक-पटकर लहूलुहान किया बाद में पानी में डूबो कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी से पहले ही पत्नी का था दूसरे से प्रेम प्रसंग
1 अप्रैल, 2017 को आरोपी शमशुल की शादी शीशगढ़ इलाके की ही एक लड़की से हुई। शादी से पहले ही शमशुल की पत्नी का महफूज आलाम के साथ संबंध था। शादी के बाद भी उसकी पत्नी और महफूज आलाम आपस में फोन पर बात करते रहते थे। दोनों ने मिलने का फैसला। इसी बीच मृतक महफूज ने शमशुल के साथ दोस्ती कर ली। जब शमशुल को पता चला कि उसके दोस्त महफूज आलम का प्रेम प्रसंग उसकी पत्नी के साथ चल रहा है तो वह बौखला गया। इस बात को लेकर दोनों पति पत्नी में जमकर कलह क्लेश हुआ। इसके बाद शमशुल जोधपुर चला गया। वहां जाकर उसने अपना जरी का काम शुरू कर दिया। इस बीच उसकी पत्नी ने भी मृतक महफूज से सभी संबंध तोड़ दिए।

पति को बताने लगी सारी सच्चाई
आरोपी शमशुल ने बताया कि जब उसे सारी सच्चाई पता चली तो उसकी पत्नी ने महफूज आलाम से सभी रिश्ते तोड़ दिए। वह उसे सभी बातें बताने लगी। शमशुल ने बताया कि जब वह जोधपुर में था तो उसकी पत्नी ने बताया कि महफूज उसे उसके पुराने अश्लील फोटो और वीडियो भेजता है। उसे ब्लैकमेल करता है। मिलने के लिए कहता है। मना करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी देता है। शमशुल ने कहा कि उसका नंबर ब्लॉक कर दो, इस पर भी वह दूसरे नंबर से उसे धमकी देने लगा। जब बात हद से आगे बढ़ी तो शमशुल ने उसे मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया।

पहले अपने फोन से पत्नी से कराई बात
25 अगस्त के लिए आरोपी शमशुल जोधपुर से लौटकर आया। उसने मृतक महफूज से कहा कि वह अपनी पत्नी को उससे मिलवा देगा। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने खुद अपनी पत्नी से उसकी बात कराई। जिसके बाद जगह का निर्धारण हुआ। तय हुआ कि आरोपी अपनी पत्नी को लेकर उसकी दादी के घर पर जाएगा। जो कि खाली पड़ा है। वहीं पर वह उससे मिल ले। आरोपी ने पहले शाम को महफूज के घर से उसकी बाइक उठाई बाद में उसी बाइक से उसे लेने के लिए रात को पहुंच गया।

चलती बाइक पर मारा चाकू, गिरने के बाद सड़क पर पटका
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब वह महफूज आलाम को अपने साथ बाइक पर लेकर गया तो उसने महफूज से ही बाइक चलाने को कहा था। अताराम उल्ला के बाग पास पहुंचकर उसने पीछे से महफूज के सिर में चाकू से बार किया। चूकिं चाकू छोटा था। इसलिए वह लग नहीं पाया। हाथ लगने से बाइक गिर गई। इसके बाद शमशुल ने उसे जमीन पर पटक-पटककर पहले अधमरा किया। बाद में उसे सड़क के नीचे पुलिस पर घसीटकर ले गया। वहां जाकर उसे पानी में डूबो कर मार डाला। इसके बाद वहां से फरार हो गया।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

11 hours ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

1 day ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

1 day ago

24 व 25 को होने वाले उर्से ताजुश्शरिया को लेकर बैठक

समस्त संबंधित विभाग समय से व्यवस्थाओं को करें पूर्ण : DM बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

2 days ago

बरेली:  एक्शन में DM जिला पूर्ति कार्यालय और जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह गुरुवार को अचानक एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिला अस्पताल और…

2 days ago

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को नेशनल हाइवे के झुमका चौराहे पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर…

3 days ago