Advertisement

Categories: home

उत्तर प्रदेश सरकार भू माफियाओं पर लाख शिकंजा कसने की बातें कहे लेकिन वास्तविक हकीकत कुछ और ही है-

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार दबंग भू माफियाओं पर लाख शिकंजा कसने की बातें कहे लेकिन प्रदेश की जो वास्तविक हकीकत है वह कुछ और ही बयां कर रही है। बेखौफ दबंग भूमाफिया गरीबों की जमीन पर शिकंजा कसते जा रहे हैं और प्रशासन मीडिया में खबरों के प्रकाशन के बाबजूद आंखे मूंदे बैठा है। प्रतीत होता है भृष्ट सरकारी कर्मचारी सरकार के अच्छे कार्यों पर पानी फेरते हुए भाजपा सरकार को हराने के षड्यंत्र रच रहे हैं।
बिना 143 दर्ज कराए व बिना नक्शे के हो रही प्लाटिंग– बता दें पूर्व में कई बार पूरनपुर आसाम हाइवे स्थित समाजवादी पार्टी के नेता के भाई यासीन कादिरी की रामेश्वरम कॉलोनी व अलीगंज में अन्य अवैध प्लाटिंग की खबरों का प्रकाशन अखबारों में किया गया जिनको संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा खाना पूर्ति करते हुए छुट पुट कार्यवाही की गई किंतु कोई पुख्ता कार्यवाई न होने के कारण भूमाफियाओं पर कोई प्रभाव नही पड़ा। बल्कि भूमाफिया बिना 143 दर्ज करवाये मानकों के विपरीत कॉलोनी में प्लाट बेचे जा रहे हैं।
भूमाफियाओं के हौसले इसलिये और भी बढ़ रहे हैं क्योंकि उन पर भृष्ट कर्मचारियों का आशीर्वाद लगातार बना हुआ है। बता दें कि विवादित भूमि में अभिलेखों के अनुसार एक हिस्सा गाटा संख्या 82 सरकारी तालाब में दर्ज है जिसको कॉलोनाइजरों द्वारा पाट दिया गया है जिसको पाटकर रास्ता तैयार किया जा रहा है जोकि पूर्णतया अवैध है।किंतु आज तक सम्वन्धित राजस्व अधिकारियों द्वारा उक्त कॉलोनाइजर पर कोई भी कार्यवाई नहीं की गई । बता दें , पूरनपुर आसाम हाइवे स्थित रामेश्वरम कॉलोनी शुरू से ही से ही विवादों में रही है। लेकिन भृष्ट सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से आज तक कॉलोनाइजर पर कोई उचित कार्यवाई नही हुई है।

Express views

Recent Posts

ईडी का मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…

13 hours ago

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

1 day ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

2 days ago

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

2 days ago

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…

3 days ago

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…

4 days ago