Advertisement

Categories: home

बटलर प्लाजा में रक्तदान शिविर का आयोजन

बरेली।बटलर प्लाजा बरेली जो मोबाइल और कंप्यूटर के बहुत बड़ी मार्केट है जिसमें आज ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन की 7 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त दान के रुप में प्राप्त किया गया । रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरेली शहर के महापौर डॉ उमेश गौतम के द्वारा किया गया । रक्तदान शिविर के विशिष्ट अतिथि श्री अतुल कपूर पार्षद और पूर्व उपसभापति श्री अतुल कपूर एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री विशाल मल्होत्रा रहे । इस अवसर पर डॉ उमेश गौतम ने कहा बटलर प्लाजा में रक्तदान शिविर लगना अच्छी पहल है जहां पर समाज के सभी वर्ग के लोग एक साथ व्यापार करते हैं और वह स्वयं भी बटलर प्लाजा के व्यवसाई रहे हैं । रक्तदान करने से शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है और जो रक्तदान करते हैं वह अगले 2 दिन में हमारे शरीर में पुनः तैयार हो जाता है लेकिन इस रक्तदान से हम 4 लोगों की जिंदगी को बचा सकते हैं ।विशिष्ट अतिथि श्री अतुल कपूर ने कहा जिस तरह से बटलर प्लाजा के व्यवसाय एक साथ इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं यह सराहनीय पहल और सकारात्मक सोच का परिणाम है । विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री विशाल मल्होत्रा ने कहा रक्तदान करने से हमारे शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है और ना ही किसी तरीके की कमजोरी आती है । दुनिया में रक्तदान को सबसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है । सिर्फ मानव जाति को ही यह श्रेय प्राप्त है कि वह उसके शरीर का रक्त दूसरे का जीवन बचा सकता है । ऑल इंडिया मोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप मेहरा ने कहा की आज के सफल रक्तदान शिविर से हम लोगों में एक नए उत्साह का संचार हुआ है और हम व्यापारी जब कभी भी रक्त की आवश्यकता होगी । तो हम लोग रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहेंगे । कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और एक स्मृति चिन्ह श्री नीलेश अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, हाजी उस्मान, नाजिम हसन, द्वारा प्रदान किया गया । रक्तदान शिविर को सफल बनाने में बटलर प्लाजा के व्यापारी बंधु श्री शशांक अग्रवाल ,श्याम अग्रवाल विशाल आनंद ,दिनेश दीवान, मनोज खटवानी, पुलकित बजाज , दानिश, अहमद, मनोज खटवानी, कौशल, कपिल, संजय गुप्ता , पुस्पम अग्रवाल, जावेद रहमान, सैफ रहमान, कौशल, दीप जोशी विशाल आनंद आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।शिविर में मोबाइल कंपनी रियल मि, एमआई ,ओप्पो,वीवो, सैमसंग के अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम का संचालन नीलेश अग्रवाल द्वारा किया गया ।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

6 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

6 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

6 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

7 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago