बरेली।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में, कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत द्वारा प्रधानाचार्य दीप्ति वार्ष्णेय के संरक्षण में दिनांक 1 सितंबर से 15 सितंबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी आरती मौर्य कक्षा 12 प्रथम, कुमारी अंजली वर्मा कक्षा 12 द्वितीय, कुमारी मनोरमा सिंह कक्षा 12 तृतीय स्थान पर रही । स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत निबंध प्रतियोगिता में कुमारी गुनगुन कश्यप प्रथमं कक्षा 12 ,कुमारी श्रद्धा द्वितीय कक्षा 12,कुमारी सानिया कक्षा 11 तृतीय स्थान पर रही छात्राओं को कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करने हेतु मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया हाथों को स्वच्छ रखने के लिए हाथ धोने का सही तरीका समझाया गया* तथा छात्राओं से स्लोगन भी लिखवाए गए।
पोषण माह के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को पोषण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा फास्ट फूड और संतुलित आहार के बारे में दीक्षा शर्मा सहायक अध्यापिका एवं अर्चना राजपूत द्वारा जानकारी दी गई।
आजकल सभी बच्चे फास्ट फूड की तरफ बहुत अधिक रुझान रखते हैं उन सब के भ्रम को तोड़ने के लिए फास्ट फूड के नुकसान से अवगत कराया गया तथा प्रतिदिन अपने भोजन में शाकाहार तथा फलों को शामिल करके एक संतुलित आहार लेने हेतु प्रेरित किया गया शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है इसलिए सही पोषण का होना बहुत जरूरी है इस अवसर पर कक्षा 11 तथा 12 की छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अर्चना राजपूत कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया।
बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…
बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…
बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में पीड़िता की…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…
लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…
बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…