Advertisement

Categories: home

धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

पवन कालरा@express views बरेली। मीरगंज क्षेत्र में मंदिर मस्जिद के निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। नौबत यहां तक पहुंच गई कि एक दूसरे के निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए लाठी डंडे भी निकल आए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया है। अभी भी मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।

दस साल पहले भी हुआ था इसी बात पर विवाद
दरअसल, मीरगंज के मनकरा गांव में काफी पुराने मंदिर और मस्जिद बने हुए है। वहां के लोग मंदिर और मजिस्द में अतिरिक्त निर्माण कराना चाहते है। जिसको लेकर दस साल पहले भी दोनों समुदाय के लोगों में विवाद हुआ था। हालांकि तब फैसला हुआ कि दोनों पक्षों में से कोई भी मंदिर और मस्जिद में अतिरिक्त निर्माण नहीं करेगा। तब दोनों पक्षों के लोगों ने उसे स्वीकार कर लिया था। मगर 4 साल पहले भी इसी बात पर फिर से वहां के लोग आपस में भिड़ गए। मगर तब भी पुलिस ने फैसला करा दिया था।

मंदिर के लिंटर और चबूतरे को लेकर बिगड़ी बात
आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मंदिर के आगे चबूतरे और लेंटर बनाने का कार्य शुरू किया था। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने भी आर्टीफिशियल गुम्मद लाकर मजिस्द का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसको लेकर शनिवार को फिर से विवाद शुरू हो गया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया है। अभी भी दोनों पक्षों का फैसला करने की बात चल रही है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

4 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

4 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

4 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

4 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago