Advertisement

Categories: home

अचानक हुई बारिश ने लोगों को दी राहत, तापमान में भी गिरावट, रविवार को भी हो सकती है बारिश

बरेली। बीते दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शनिवार करीब चार बजे मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से तेज धूप और चिड़चिड़ाती गर्मी के बाद अचानक से बाद छाने लगे और बारिश शुरू हो गई। जिसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश कुछ ही देर हुई। मगर लोगों को गर्मी से राहत दे गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश के आसार बन रहे है।

41 से 61 किमी की रफ्तार से चली हवांए
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को करीब 41 से 61 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली। यह हवाएं अधिकतम सतही थी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो रविवार को भी तेज हवओं और चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। जिससे मौसम में गिरावट दर्ज की जाएगी। हांलाकि शनिवार को केवल 5 से 10 एमएम तक ही बारिश बताई जा रही है। देर रात भी बारिश होने की आंशका है।

पिछले हफ्ते बारिश के बाद लग गया ब्रेक
बीते हफ्ते हुए बारिश के बाद अचानक से बारिश पर ब्रेक लग गया। हालांकि, इस बीच कई बार ऐसे मौके आए जब वायुदाब में गिरावट के कारण घने बादल छाए और बारिश के आसार बने, लेकिन बरसात नहीं हुई। सुबह-शाम हवा के दबाव में विचलन बनी रहने से तेज हवा मानसूनी बादल उड़ाती रही। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहने से दिन में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा था।

तापमान में आया करीब एक डिग्री तक गिराव
अचानक हुई इस बारिश की वजह से तापमान में करीब एक डिग्री का गिराव दर्ज किया गया है। बारिश से पहले न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक दर्ज किया गया था। मगर बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

3 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

3 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago