Advertisement

Categories: home

जीआरपी ने 25 हजार का इनामी बदमाश के साथ दो को किया गिरफ्तार,यात्रियों को नशा देकर करते थे लूटपाट

पवन कालरा @ express views बरेली। बरेली जंक्शन जीआरपी ने शनिवार को ट्रेन में नशा देकर यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश पर पहले से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जीआरपी ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके आगे की पूछताछ की जा रही है।

प्लेटफार्म नंबर चार से किया गिरफ्तार
दरअसल, मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले राजा मिश्रा उर्फ राजा और संतोष सिंह जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार के अंतिम छोर पर किसी ट्रेन में चढ़ने की योजना बना रहे थे। जीआरपी को शक हुआ तो दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से करीब 250 ग्राम नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। रिकॉर्ड चैक करने पर पता चला कि आरोपी राज मिश्रा पर लखनऊ में गैंगस्टर में दर्ज एक मुकदमें में 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। हालांकि अभी भी दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

यात्रियों को देते थे नशा, बाद में लूटकर हो जाते फरार
जीआरपी के मुताबिक दोनों आरोपी चुपके से ट्रेनों में चढ़ जाते थे। इसके बाद यात्रियों से किसी तरह दोस्ती कर उन्हें नशीला पदार्थ खिला देते थे। यात्रियों के नशें में होते ही उनका सभी माल लेकर फरार हो जाते थे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

3 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

3 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago