Advertisement

Categories: home

पैसा दोगुना करने के नाम पर लोगों से ठगी, एफ आई आर दर्ज

पीलीभीत।कम समय में लोगों को अच्छा ब्याज देकर पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगने का मामला यूपी के पीलीभीत जिले में सामने आया है। जहाँ लोगों के पैसे हड़पने के आरोप में m.h.a. प्रोपर्टी इंडिया लिमिटेड कंपनी जिसका पंजीकरण संख्या u70102up2012plc050503 के साझेदारों पर पुलिस द्वारा विभीन्न धाराओं में एफ आई आर दर्ज की गई है।
आरोप है कि मई 2012 में मो0 यासीन कादिरी पुत्र मो0 उमर निवासी चिड़िया दाह, संजय वर्मा पुत्र नत्थू लाल निवासी पकड़िया नौगवां, भगीरथवर्मा पुत्र नत्थू लाल वर्मा द्वारा m.h.a . Property India limited नाम की एक कम्पनी की स्थापना की गयी । जिसके माध्यम से ये समस्त साझेदार लोगों से अच्छी व्याज दर पर कम समय मे रुपया दुगना करने के नाम पर अपनी कंपनी में रुपया जमा करवाते थे। आरोप है कि समय अवधि पूर्ण होने पर जमाकर्ताओं द्वारा अपनी रकम व्याज सहित मांगने पर साझेदारो द्वारा धमकी देकर भगा दिया गया। पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों पर धारा 420, 406 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

10 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

10 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

11 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

11 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

1 day ago