बरेली।आज बीजेपी पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस बरेली पर अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष द्वारा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन रखा गया.. जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री जवाहरलाल जी तथा बरेली महानगर के मंत्री श्री अमरीश कठेरिया जी तथा अनुसूचित मोर्चा महानगर के अध्यक्ष योगेश बंटी जी उपस्थित रहे… मीडिया प्रभारी शिवम वाल्मीकि जी द्वारा ज्ञात हुआ कि अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री जवाहर लाल जी द्वारा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों को भाजपा की नीति और आगामी 2022 के चुनावों में किस प्रकार अनुसूचित जाति को एकत्र करके भाजपा का परचम पूरे उत्तर प्रदेश में लहराना है यह बताया गया.. अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष श्री योगेश बंटी जी द्वारा समस्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा बताया गया कि मोर्चे के द्वारा जिस भी पदाधिकारी को जो दायित्व दिया गया है सभी उसे जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे और भाजपा को मजबूत करेंगे. कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के महानगर महामंत्री विकास पासवान जी ने किया. इस अवसर पर समस्त महानगर मोर्चा के पदाधिकारी और समाज के लोग उपस्थित रहे.
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…
बरेली। प्यार और मोहब्बत की कहानियां अक्सर फिल्मों और गीतों में सुनने को मिलती हैं,…
युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…
रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…
बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…
आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…