Advertisement

Categories: home

व्यापारी जोड़ो अभियान चलायेगी सपा व्यापार सभा

बरेली। जाने माने एक्सपोर्टर अनुराग त्यागी को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी कार्यालय पर आज उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री त्यागी ने कहा कि पार्टी संगठन जल्द ही व्यापारी जोड़ो अभियान चलायेगी। पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि त्यागी जी के साथ बड़ी संख्या में व्यापारियों के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी।
अनुराग त्यागी पेशे से इंजीनियर व वकील भी हैं, 2012 का विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। साथ ही इनका एक काव्य संग्रह एहसास के अल्फाज भी आ चुका है। बहुआयामी प्रतिभा के धनी अनुराग त्यागी को पार्टी की व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक संजय गर्ग जी ने महानगर अध्यक्ष घोषित किया है। आज सपा कार्यालय पर हुए स्वागत समारोह में श्री त्यागी ने कहा है कि पार्टी संगठन जल्द ही व्यापारी जोड़ो अभियान चलायेगा। व्यापारी समाज बड़ी संख्या में प्रताड़ित है तथा बदलाव को तैयार है,सपा ने हमेशा व्यापारी हित का काम किया है। व्यापारी समाज एकजुट होकर 2022 में सपा की सरकार बनाने जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने व्यापारियों के हित के कई काम किए हैं। आज देश का हर वर्ग परेशानी के दौर से गुजर रहा है। नौजवान बेरोजगार है, महिलायें असुरक्षित हैं, किसान परेशान हैं और देश की अर्थ व्यवस्था की जो रीढ़ हैं, व्यापारी वर्ग के लोग आज खुद को ठगा हुआ और प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। व्यापारी समाज समाजवादी पार्टी को बड़ी उम्मीद की निगाह से देख रहा है। 2022 में सपा की सरकार बनना तय है, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है।
डा. पवन सक्सेना ने कहा कि मनमाने ढंग से हुई नोटबंदी ने व्यापार को बर्बाद कर दिया, जीएसटी आज तक पटरी पर नहीं आ सकी। जिसको सरकार ने आधी रात की आजादी कहा वह व्यवस्था दिन में भी रात कर गई। भाजपा सरकार में व्यापार चौपट हो गया है। अब बदलवा का वक्त है, समृद्धि व विकास केवल समाजवादी पार्टी की सरकार में ही संभव है। 2022 में एकजुट रहिए व सपा की सरकार बनाइये तथा माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाइये।
वरिष्ठ पत्रकार,फिल्मकार व उद्यमी डा. राजेश शर्मा जी ने कहा कि व्यापारी समाज गुस्से में है। अब गुस्से के प्रकटीकरण का वक्त है। 2022 में व्यापारी समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रहा है। झूठ बोलने वालों के मुंह पर घूंसा मारकर उन्हें गिरा दो। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्री मयंक शुक्ला मोंटी ने व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष अनुराग त्यागी जी का स्वागत किया तथा उनको हार्दिक शुभकामना दी तथा कहा कि सभागार में व्यापारियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी बता रही है कि व्यापारी समाज बड़ी संखया में सपा से जुड़ रहा है। महानगर व्यापार सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग त्यागी ने अपने साथ आये सभी साथियों का परिचय कराया। इस अवसर पर व्यापार सभा के मंडल अध्यक्ष गौरव जयसवाल, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटिया, महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती भारती चौहान, श्री अनुज आनंद, श्री संजय आहूजा मामा, श्री आशीष जौहरी, श्री अमन कुमार, श्री शहंशाह लव गुप्ता, सुरेश चंद्र वर्मा, मोहम्मद नासिर, मोहित शर्मा, मोहम्मद हनीफ, अकरम खान, ओमेंद्र सिंह यादव, धीरेंद्र सिंधु, सौरभ भारती समेत कई पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन पार्टी के जिला महासचिव सतेन्द्र यादव ने किया।

Express views

Recent Posts

प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग उठाई

विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के प्रधान अमित कुमार ने…

23 hours ago

डेढ़ साल से ग्रेच्युटी और पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड सफाई कर्मी

 नगर पंचायत अध्यक्ष पर 20% मांगने का आरोप विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।कस्बे के वार्ड नंबर…

24 hours ago

काल बनी रफ्तार: बाइक-साइकिल की भिड़ंत में तीन घरों के चिराग बुझे

बरेली। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में…

1 day ago

सनसनी: डीजे कर्मी की सिर में गोली मारकर हत्या, परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने देर रात…

1 day ago

बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ।

बरेली।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बरेली डॉ अजय पाल के निर्देशन, व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर…

2 days ago

बरेली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योग सप्ताह’ का भव्य आगाज, पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

बरेली। '12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर आज बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग…

2 days ago