Advertisement

Categories: home

भागती दौड़ती ज़िंदगी और तनावपूर्ण जीवन ही है कैंसर का कारण

बरेली। इंसान आज अपनी दिनचर्या और जीवनशैली के कारण ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है युवाओं में आजकल मधुमेह, रक्तचाप, मोटापा, बांझपन, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां पनप रही है जिसका मुख्य कारण अनियमित और अनियंत्रित खानपान है, क्योंकि आज हमारी पारंपरिक जीवन शैली बदल गयी है आज के वक़्त की एक्टिव जीवनशैली में जिसमें बाहर खाना गलत वक़्त पर खाना धूम्रपान, शराब, देर रात पार्टी करना रहता है। इन्हीं सब वजहों से युवा वर्ग का शरीर बीमारियों का अड्डा बन जाता है, ये विचार आज रोटरी भवन में हुए एक जागरूकता कार्यक्रम में पारस हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ रंगा राव ने व्यक्त किये, आज का कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ बरेली सेंट्रल और रोटरी क्लब ऑफ़ गुड़गांव(कुतब एन्क्लेव) द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे आई जी बरेली रमित शर्मा।
डॉ रंगा राव ने बताया कि भारत मे लगभग 23 प्रतिशत कैंसर रोगी हर साल होते हैं हमारे यहां 3 प्रकार के कैंसर सबसे ज़्यादा होते हैं पहला ब्रेस्ट या स्तन कैंसर जो हर साल लगभग 2 लाख महिलाओं में होता है। और उनमें से 40 प्रतिशत की मौत हो जाती है।
दूसरा होता है बच्चेदानी का कैंसर ये भी लगभग इतनी ही महिलाओं में हर साल हो जाता है।
तीसरा मुँह का कैंसर जो अधिकतर पान मसाला चबाने से होता है, उसी प्रकार सिगरेट के धुएं से फ़ेफ़डों का कैंसर होता है महिलाओं में तो ये अधिक घातक होता है। कैंसर एक आतंकवादी की तरह हमारे शरीर मे घुस कर उसे बर्बाद कर देता है।
सबसे बड़ी बात तो ये है कि कैंसर का पता तीसरी या चौथी स्टेज में आ कर लगता है तब ईलाज़ मुश्किल हो जाता है। क्योंकि शुरुआत में कैंसर के कोई लक्षण इंसान में नहीं दिखते 2 स्टेज के बाद ही दिखते हैं।
डॉ पीयूष ने बताया कि महिलाओं को अपनी मैमोग्राफी जांच समय समय पर कराते रहना चाहिए जिससे स्तन कैंसर का पता समय से लग जाये और ईलाज़ हो सके,
उसी प्रकार सिगरेट के धुएं से पास बैठे लोगों को भी ख़तरा रहता है उसको भी कम करना चाहिए, अधिक तंबाकू सेवन से भी बचना चाहिये।
एल्कोहल का प्रयोग भी कम करना चाहिए। क्योंकि इसका ईलाज़ मुश्किल के साथ साथ खर्चीला भी है।
रोटरी क्लब गुड़गांव की अध्यक्ष मीता घोष ने कहा कि सभी रोटेरियन यदि ये मकसद बना लें कि हमें अपने सभी जानने वालों का नियमित चेकअप करवाना है ताकि सबकी ये आदत बन जाये और बीमारियों का आटा समय रहते लग जाये और उन्हें फ़ायदा हो, मेरे घर मे मेरे पिताजी का निधन भी लिवर कैंसर से हुआ था इसलिए मैं इसकी तकलीफ़ समझती हूं और मैं नहीं चाहती कि कोई इससे गुज़रे।
कार्यक्रम के अंत मे वोट ऑफ़ थैंक्स रोटेरियन निखिल अग्रवाल द्वारा दिया गया उन्होंने कहा कि ऐसी परिचर्चाएँ होती रहनी चाहिए ताकि जागरूकता बनी रहे।
कार्यक्रम में शामिल लोगों मे अतुल कपूर, विशाल मेहरोत्रा, आशु अग्रवाल, भरत केवलानी, राजीव खुराना, पंकज मिश्रा, अजय राज शर्मा, अमित कंचन, आलोक प्रकाश, सारिका सक्सेना, शैली गोयल, मोनिका गर्ग, रुचि मलिक, सोनल शर्मा आदि मौजूद रहे।
मंचासीन अथितियों में रोटेरियन आलोक प्रकाश, रोटेरियन मीता घोष, रोटेरियन राजीव गोयल, डॉ रंगा राव, डॉ अंशु गर्ग, डॉ सुजाये मुखर्जी थे।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

10 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

10 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

11 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

11 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

1 day ago