Advertisement

Categories: home

रंजिशन ग्राम प्रधान को गोली मारी, जान से मारने की धमकी देकर बदमाश हुए फरार

बरेली। भांजे के साथ मौसी के घर जा रहे ग्राम प्रधान पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। युवक के विरोध करने पर गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उन लोगों ने ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है वहीं घायल का जिला अस्पताल में गम्भीर स्थिति में इलाज चल रहा है।
आंवला थाना क्षेत्र के तिगरा रामपुर के ग्राम प्रधान राजेश शनिवार की रात अपने भांजे के साथ आंवला कस्बा स्थित मौसी के घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने गांव के बाहर उन्हें रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा शुरू कर दिया। राजेश के विरोध करने पर आरोपी होरीलाल व भूरे ने उसपर तमंचे से फायर कर दिया और जिंदा बचने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आंवला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है वहीं घायल राजेश का जिला अस्पताल में गम्भीर स्थिति में इलाज चल रहा है।

Express views

Recent Posts

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

14 hours ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

2 days ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

2 days ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

2 days ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

2 days ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

2 days ago