बरेली। पांच जालसाजों ने धोखाधड़ी कर के जगतपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की कई बीघा जमीन बेच दी। जब उसने इस बात का विरोध किया तो जालसाज उन्हें उसे लाखों रुपये के तीन चेक दे दिए लेकिन, वह चेक कैश नहीं हो पाए। जिस पर पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उसने थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जगतपुर थाना बारादरी के रहने वाले रामआसरे ने दर्ज मुकदमे में बताया है कि सीबीगंज में उसकी गाटा संख्या 922 व 923 में जमीन है। जिसे खड़ऊआ के रहने वाले गोपाल बाबू मिश्रा,अखिलेश, हरि ओम,अनिल, पीयूष ने जालसाजी कर किसी बेच दिया। जब पीड़ित के पास इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया।
आरोपितों ने उसे अलग-अलग रकम के तीन लाख 46 हजार रुपए के चेक थमा दिए। जब वह चेक लेकर बैंक पहुंचा तो आरोपितों के खाते में रकम ही नहीं निकली। जिस पर उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। थाने पहुंचकर उसने पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित इससे पहले भी कई लोगों के साथ इसी तरह की जालसाजी कर चुके हैं।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…