Advertisement

Categories: home

दबंग ने घर में घुसकर की मारपीट,जान से मारने की दी धमकी पीड़ित ने की न्याय की गुहार

बरेली थाना बारादरी क्षेत्र निवासी जोगी नवादा के रहने वाले राजन पुत्र रामचंद्र ने बताया राजन का दूर का रिश्तेदार भूदेव पुत्र चिरौंजी लाल राजन के घर पर आया और बोला कि मुझे डॉक्टर की दुकान खोलने के लिए ₹50000 की आवश्यकता है दो-तीन महीने में रुपए वापस कर दूंगा राजन ने रिश्तेदार होने के कारण ₹25000 रुपए एचडीएफसी बैंक से एवं ₹25000 रुपए समूह से निकाल कर दिए जब दो-तीन महीने का समय हो गया तब राजन ने अपने रुपए मांगे तो भूदेव ने कहा कि अभी काम नहीं चल रहा है थोड़े दिनों में वापस कर दूंगा इसी बीच लॉक डाउन लग गया लॉक डाउन के बाद राजन ने अपने रुपए मांगे तो आनाकानी करने लगा बोला घर आकर हिसाब करके रुपए दे दूंगा दिनांक 12 सितम्बर को करीब 7:30 बजे मुलजिम भूदेव व उसका पुत्र राहुल व उसके साथ तीन अज्ञात व्यक्ति जो मुंह पर कपड़ा लगाकर सभी लोग शराब के नशे में धुत थे राजन के दरवाजे पर आकर गंदी गंदी गालियां देने लगे जब राजन ने गाली देने से मना किया तो उक्त सभी लोगों ने राजन के घर में घुस आए और राजन को बुरी तरह से मारा पीटा तथा राजन की पत्नी बचाने आई तो उनको भी मारा पीटा राजन द्वारा चीख-पुकार की आवाज पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए जिन्हें आता देख आरोपी आइंदा पैसे मांगने आया तो जान से मार दूंगा कहते हुए भाग गए इसकी सूचना बारादरी थाने में दी गई कोई कार्यवाही नहीं हुई राजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago