बरेली। निवासी वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा के काव्य संग्रह दीप चाहत के का लोकार्पण नई दिल्ली मैं केसरिया हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अधिवेशन मैं उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कवि ऋषि कुमार शर्मा द्वारा अपनी पुस्तक में संग्रहित कुछ देशभक्ति पूर्ण रचनाओं का काव्य पाठ भी किया गया।
इस अवसर पर केसरिया हिंदू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा द्वारा ऋषि कुमार शर्मा की पुस्तक में संकलित कविताओं की भूरी भूरी प्रशंसा की गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
लोकार्पण के कार्यक्रम में बरेली का प्रतिनिधित्व कर रही समाज सेविका शालू सक्सेना एवं सुधा रानी द्वारा भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए ऋषि कुमार शर्मा को एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी और कविता की प्रत्येक विधा में कविताएं लिखने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में लगभग 26 राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचारों का आदान प्रदान किया तथा नए सदस्यों को 2 वर्ष के लिए पदाधिकारी नियुक्त करने के नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय दवे राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला सुरेखा सक्सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा रामचंद्र खिलेरा संरक्षिका मंजू लता मार्गदर्शक रसिक कोठारी एवं डॉ शीतल अग्निहोत्री की विशेष उपस्थिति रही।
अंत में संस्थापक अतुल मिश्रा द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया उन्होंने बताया की केसरिया हिंदू वाहिनी का यह प्रथम अधिवेशन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया है।
तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…
बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…
बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…