Advertisement

Categories: home

समाजवादी छात्र सभा ने सौंपा ज्ञापन

बरेली।समाजवादी छात्र सभा प्रदेश अध्य्क्ष दिग्विजय सिंह देव के आवाहन पर समाजवादी छात्र सभा जिला अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में एसीएम फर्स्ट रोहित सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी विशाल गौतम ,प्रदेश सचिव सैयद फरहान अली, जिला महासचिव विक्रांत सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष अजय पटेल ,आदि उपस्थित रहे। ज्ञापन में जैसा कि आप सादर अवगत भी हैं कि कोरोना वैश्विक महामारी में छात्रों की शैक्षिक व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ ही अभिभावकों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है । वर्तमान परिवेश में आमजन का जीवनयापन अव्यवस्थित है।
ऐसे समय में सरकार द्वारा जीरो फीस की सुविधा समाप्त करना दलितों व कमजोर वर्ग के छात्रों के अधिकारों पर कुठाराघात है वहीं दूसरी तरफ पिछड़े एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति रोके जाने की वजह से छात्रों का पढ़ाई जारी रखना दुर्लभ हो गया है।
उत्तर प्रदेश में दलित,पिछड़े, अल्पसंख्यक व गरीब सामान्य वर्ग के छात्र कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
महोदया ऐसी विपरीत परिस्थितियों में समाजवादी छात्र सभा आपसे सादर अनुरोध करती है कि जीरो फीस व छात्रवृत्ति की सुविधा को जारी रखने हेतु शासन को निर्देशित करें जिससे दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्र अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सकें।
महोदया समाजवादी छात्र सभा दलित वर्ग के छात्रों के लिए जीरो फीस की सुविधा एवं हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की बहाली हेतु प्रतिबद्ध है।
हमारी मांगे पूरी न होने की स्थिति में समाजवादी छात्र सभा पूरे प्रदेश में आंदोलन हेतु बाध्य होगा ।
इस मौके पर प्रदीप सिंह प्रशांत कुमार सौरभ वर्मा अविनाश मिश्रा पवन वर्मा अवनीश यादव कौशल रितिक माहेश्वरी उमेश यादव राहुल दिवाकर सौरव यादव रूपेंद्र सिंह कुलदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

Express views

Recent Posts

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

5 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

6 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

13 hours ago

नाले में डूबकर बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में 10 वर्षीय बच्चे की वसीट नाले में डूबकर मौत…

15 hours ago

जलभराव से परेशान वार्ड-4 के लोगों ने विधायक से लगाई गुहार

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर-4, कुन्दनपुर द्वितीय में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय…

1 day ago

रामगंगा के कटान से मन्दिर की हुई क्षति देखने मौके पर पहुंचे डीएम और एडीएम 

बरेली। जनपद के डीएम अविनाश सिंह और एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह मीरगंज तहसील के के…

1 day ago