Advertisement

Categories: home

महानगर कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक।

बरेली। स्टेशन रोड स्थित एक बैंकट हॉल में महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के बैनर तले एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में एक बैठक संपन्न हुई बैठक में सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला जी का जन्मदिन सभी ने केक काटकर मनाया एवं अजय शुक्ला जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। बैठक में आगामी 16 सितंबर को बरेली कैंट विधानसभा में होने वाले प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर चर्चा हुई एवं उसकी तैयारियों के संबंध में वार्तालाप हुई बैठक में मुख्य रूप से दूसरे प्रदेश से आए हुए ट्रेनर उपस्थित रहे जिन्होंने प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी दी बैठक में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा जैसा कि पिछले काफी दिनों में कांग्रेस पार्टी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से समय-समय पर निरंतर रूप से अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू होने का अवसर प्रदान कर रही है उसी क्रम में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर आगामी 16 सितंबर को बरेली कैंट विधानसभा में एक शानदार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होना है हम पिछले दिनों में हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने हमसे मुलाकात की और 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करके मजबूती से चुनाव में उतरने के लिए निर्देशित किया गया जिसके जवाब में हमने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली पूरी तरह से आगामी विधानसभा चुनाव में जुट गई है महानगर कांग्रेस कमेटी बूथ बूथ पर जाकर अपने कमेटियां बना रही है एवं वार्ड अध्यक्ष बना दिए गए हैं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और हम श्रीमती प्रियंका गांधी जी को आश्वस्त कर के आए हैं आगामी विधानसभा चुनाव में हम बरेली की शहर और कैंट दोनों सीटें भारी अंतर से जीत कर आपको लाकर देंगे। मीटिंग में पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन ने कहा की कांग्रेस पार्टी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम अपने कार्यकर्ताओं से जुड़ रही है और विधानसभा चुनाव के लिए उन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कार चुनाव की बारीकियां समझा रही है जिससे निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी को फायदा होने वाला है और कांग्रेस पार्टी 2022 के चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर सीटें जीत पर अपने प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को देगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी इस्लाम बब्बू, बिलाल कुरैशी,चारु मेहरोत्रा, के के दीक्षित, योगेश जौहरी, विजय मौर्य,रमेश श्रीवास्तव, पारस शुक्ला,हर्षित दुबे,अनुज गंगवार, अनिल देव शर्मा,राजेश कुमार,दीपक वाल्मीकि,महेंद्र सिंह, धीरज दीक्षित,धर्मेश कौशल,हाजी जुबैर, संजय गुप्ता,कमलेश ठाकुर,सुचित्रा सिंह, संगीता कौशल,कुमकुम शर्मा,आदि उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

5 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

6 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

13 hours ago

नाले में डूबकर बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में 10 वर्षीय बच्चे की वसीट नाले में डूबकर मौत…

14 hours ago

जलभराव से परेशान वार्ड-4 के लोगों ने विधायक से लगाई गुहार

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर-4, कुन्दनपुर द्वितीय में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय…

1 day ago

रामगंगा के कटान से मन्दिर की हुई क्षति देखने मौके पर पहुंचे डीएम और एडीएम 

बरेली। जनपद के डीएम अविनाश सिंह और एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह मीरगंज तहसील के के…

1 day ago