बरेली। हिंदी दिवस पर शहर के तमाम स्कूलों में जमकर कार्यक्रम हुए। बच्चों के बीच स्लोगन, निबंध, भाषण जैसी कई प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता जीतने वाले छात्रों को सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया गया। स्कूलों में छात्रों को हिंदी के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि भारत में कहां-कहां पर कितने लोग हिंदी बोलते है। कार्यक्रम कराने वाले स्कूलों में सरकारी से लेकर निजी स्कूल शामिल थे।
बीबीएल में श्रेष्ठ भारत थीम पर हुई प्रतियोगिताएं
अलखनाथ रोड स्थिति बीबीएल पब्लिक स्कूल में एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें छात्रों ने जमकर हिस्सा लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश और प्रशासक दीपक गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने विचार रखे। इसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश ने छात्रों से कहा कि हिंदी भाषा का सीधा संबंध हमारे संस्कार तथा सभ्यता से है। यदि भारत को विश्वगुरु के रूप में देखने का सपना साकार करना है तो हमें हिंदी को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में स्कूल की साधना अग्रवाल, रेखा पाठक, नीरू वैश्य, दीप्रि दीक्षित, शिल्पी शर्मा आदि लोग शामिल हुए।
जीआईसी में छात्रों को मिली हिंदी दिवस की जानकारी
राजकीय इंटर कॉलेज में एनएसएस इकाई ने भी हिंदी भाषा के सम्मान की शपथ ली। स्वयंसेवकों ने हिंदी विषय की अनेक विधाओं की जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएल गौतम ने कई उधारण के द्वारा हिंदी भाषा के महत्व पर चर्चा की। उपप्रधानाचार्य अवनीश यादव ने हिंदी साहित्य की जानकारी संवयसेवकों को प्रदान की। NSS की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नमिता त्रिपाठी ने बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है जिसकी लिपि देवनागरी है। इस मौके पर ओमपाल, संस्कृत प्रवक्ता किरण, शिव शुक्ला, समेत तमाम शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
सरकारी स्कूलों में छात्रों ने मनाया हिंदी दिवस
हिंदी दिवस पर सरकारी स्कूलों में भी शिक्षकों ने बच्चों को कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई। अधिकांश स्कूलों में सुलेख, निबंध, भाषण, कविताएं जैसी तमाम प्रतियोगिताएं कराई गई। शिक्षकों का कहना था कि बच्चों को हिंदी दिवस के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई।
बरेली : अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा जीजीआईसी में प्रशिक्षण सत्र का…
बरेली। मानव सेवा क्लब का 50 सदस्यीय दल रविवार को सदभावना शांति,एकता बढ़ाने और उसका…
बरेली: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरेली पुलिस को…
अस्पताल कर्मियों ने पिता से ही कराई सफाई, जनरेटर चलाने से किया इंकार। परिजनों ने…
पीलीभीत/बरखेड़ा: थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गंगापुरी के पास शनिवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति…
रिपोर्ट:अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। जिला अस्पताल में एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने…