Advertisement

Categories: home

अब 17 केंद्रों पर शुरू होगी यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा

बरेली। तीन दिनों बाद यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा शुरू होने जा रही है। इसके लिए बरेली में कुल 17 केंद्र बनाए गए है। जिन पर कुल 1961 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह परीक्षाएं छह अक्टूबर तक संचालित होगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए ऑनलाइन कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

अधिक संख्या में छात्र अपने रिजल्ट से नहीं है संतुष्ट
दरअसल, कोरोना के चलते इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट बिना परीक्षा ही घोषित किया गया था। बड़ी संख्या में छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं। छात्रों के लिए बोर्ड ने अंक सुधार परीक्षा का विकल्प दिया है। जिले में हाईस्कूल के 955 और इंटरमीडिएड के 1006 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा के लिए जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर अंक सुधार परीक्षा को भी नकलविहीन कराया जाएगा।

प्रभारी डीआईओएस डॉ. सुभाष मौर्या ने बताया कि परीक्षाओं की शुचिता के लिए राज्य स्तर पर आनलाइन मानिटरिंग कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनेगा। इस बार कक्ष निरीक्षकों, परीक्षकों और अन्य कर्मिकों की ड्यूटी नए साफ्टवेयर के माध्यम से लगाने की तैयारी है। बोर्ड परीक्षा 2022 से पहला इसका भी ट्रायल रन इन परीक्षाओं के माध्यम से किया जाएगा।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
आदर्श निकेतन इंटर कालेज अटामांडा, सीएएस फरीदपुर, चंद्रशेखर आजाद गैनी, दरबारी लाल रिठौरा, इस्लामिया बरेली, राजकीय इंटर कालेज बरेली, जेपीएन नवाबगंज, लाजपत राय शेरगढ़, एमजीएम बहेड़ी, आरपी मीरगंज, राम भरोसे लाल देवचरा, जीजीआईसी बरेली, एसएस कन्या फरीदपुर, जीआईसी अगरास, जीआईसी रिछा, जीजीआईसी नवाबगंज, जीजीआईसी बहेड़ी।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago