Advertisement

Categories: home

एसएस द्विवेदी बने रेलवे प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष, डीके श्रीवास्तव को चुना गया उपाध्यक्ष।

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की एक बैठक सोमवार को इज्जतनगर में हुई। बैठक में गोरखपुर से आए पूर्व उपमुख्य कार्मिक अधिकारी एवं केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अमिय रमण ने एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच फ्रीज्ड डीए की अवधि में सेवानिवृत्त दिवंगत कर्मचारियों को डीए के ड्यू रेट पर भुगतान के लिए वित्त मंत्रालय के सात सितंबर के आदेश के लिए धन्यवाद देते हुए उपस्थित पेंशनर्स को यूएमआइडीकार्ड की उपयोगिता के बारे मे विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि मंडल के अधिकांश पेंशनर्स का यह कार्ड अभी तक नही बन पाया है। उन्होंने बताया कि इसे बनाने के लिए नार्दर्न रेलवे ने हर मंडल एवंटर्मिनल स्टेशनों पर विशेष शिविर आयोजित किया है। उन्होंने उसी पैटर्न पर इस रेलवे पर भी विशेष शिविर आयोजित करने की मांग की है। बैठक में प्रबंध कारिणी समिति का चुनाव हुआ। जिसमें डीके वर्मा एडवाइजर, एसएस द्विवेदी अध्यक्ष, डीके श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, राजीव रंजन मंडल मंत्री, सुशील कुमार सक्सेना संगठन मंत्री एवं जयराम सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।

21 सितंबर तक मनाया जाएगा राजभाषा सप्ताह समारोह

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में 14 सितंबर हिंदी दिवस से राजभाषा सप्ताह समारोह 21 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं, गोष्ठियों एवं कवि सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार 14 सितंबर को हिंदी दिवस का उद्घाटन एवं संगोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता 15 सितंबर को, हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता, 16 सितंबर को राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कर्मचारी वर्ग, राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता- अधिकारी वर्ग, 20 सितंबर को हिंदी वाक्य प्रतियोगिता तथा 21 सितंबर को कवि सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: कड़ी सुरक्षा के बीच विधान परिषद शिक्षक चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार…

15 hours ago

बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव: बरेली के 25 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 8 बजे…

19 hours ago

पुरानी बाइकों की हुई नीलामी, 1.54 लाख में बिकीं

फतेहगंज पश्चिमी। नायब तहसीलदार व क्षेत्र अधिकारी, थाना प्रभारी की देखरेख में लगाई गई 34…

1 day ago

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलकथान में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव गांव…

1 day ago

पीलीभीत: भरत मिलाप का मार्मिक मंचन, नगर में धूमधाम से निकली श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा

पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप…

1 day ago

बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी, जेवर और आठ हजार की नकदी ले उड़े चोर

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना…

2 days ago