मोहित जौहरी@express views पीलीभीत।पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाई न होने से परेशान पीड़ितों ने एस पी से न्याय की गुहार लगाई है।
मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का है जहां m.h.a property India Ltd. जिसका पंजीकरण संख्या u70102up2012plc050503 नाम की कंपनी की स्थापना भागीरथ निवासी रूपपुर कमालू, यासीन कादिरी निवासी चिडिया देह, व संजय वर्मा निवासी पीलीभीत ने 2012 में की। जिसमे लोगों से पांच वर्ष में पैसा दुगना करने की बात करते हुए लोगों से कंपनी में मोटी रकम जमा करवाई । साथ ही स्कीम के तहत पैसा न लेने के स्थान पर उतनी ही व्याज सहित राशि का प्लाट आवंटित करने की बात की । भोले भाले लोग इन षड्यंत्र कारियों के चंगुल में फंस गए और अपनी मेहनत की गाड़ी कमाई इनकी कंपनी में जमा करवा दी । किन्तु समय अवधि पूर्ण होने पर कंपनी के संचालकों ने लोगों का पैसा लौटने को मना कर दिया। कुछ लोगों को धूर्त संचालकों ने चेक दिये किन्तु बाद में वो भी बाउंस ही गए। जब चेक बाउंस की बात लोगों ने कंपनी संचालकों को बताई तो उल्टा संचालक यासीन कादिरी, संजय वर्मा, व भगीरथ ने पीड़ितों को धमकाना शुरू कर दिया। वही जब पीड़ितों ने थाने में शिकायत की तो पुलिस द्वारा पीड़ितों पर समझौता करवाने हेतु दवाब बनाया जाने लगा। पीड़ितों ने अब पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है अब देखना ये है कि पीड़ितों को पुलिस अधीक्षक द्वारा भी न्याय मिलता है या नही ।
आपको बता दें वर्तमान में उपरोक्त कंपनी के संचालकों यासीन कादिरी, संजय वर्मा द्वारा पूरनपुर आसाम हाइवे पर बिना 143 दर्ज हुए बिना किसी लेआउट पास हुए रामेश्वरम नाम से कॉलोनी विकसित की जा रही है जिसमे जमीन का कुछ हिस्सा सरकारी तालाब का भी है। जोकि शुरू से ही विवादित रही है । अतः षड्यंत्रकारियों द्वारा भोली भाली जनता को एक बार फिर मूर्ख बनाया जा रहा है। जिसमे कुछ भृष्ट सरकारी अधिकारी व कर्मचारीयों का सहयोग भी माफियाओं को प्राप्त है।
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…
युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…
रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…
बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…
आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…