Advertisement

Categories: home

हिंदी वाक्य प्रतियोगिता में सरिता प्रथम कल्पना,इंद्रदेव और शकुन द्वितीय स्थान पर रहे।

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में हिंदी सप्ताह का प्रारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत एक विचार गोष्ठी,सम्मान समारोह और हिंदी वाक्य प्रतियोगिता का आयोजन किया हुआ।गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब हिंदी विश्व की भाषा बनेगी। समारोह का प्रारंभ मुख्य अतिथि आचार्य देवेन्द्र देव, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो.एन. एल.शर्मा और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मां शारदे की वंदना मुकेश सक्सेना ने की। सभी का स्वागत सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और क्लब के बारे में जानकारी महासचिव अभय सिंह भटनागर ने दी। मधु वर्मा और राजेश गौड़ ने हिंदी गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में :हिंदी हमें क्यों अच्छी लगती है’ विषय पर एक वाक्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सरिता सक्सेना प्रथम, कल्पना, इंद्रदेव और शकुन द्वितीय रहे जबकि निर्भय, शालिनी तृतीय स्थान पर रहे। सभी को पुरस्कार दिए गये। हिंदी में अविस्मरणीय योगदान के लिये साहित्यकार डॉ. लवलेश दत्त को सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा स्मृति सहित्य सम्मान तथा काशीपुर की ऋचा पाठक को शान्ति सिन्हा साहित्य सम्मान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रमेश गौतम, देवेन्द्र देव प्रो एन. एल. शर्मा ने दिया। एडवोकेट सत्येंद्र सक्सेना और अभय भटनागर को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। प्रो. पूर्णिमाअनिल ने भी हिंदी पर अपने विचार रखे। सम्मानित साहित्यकारों को सम्मान स्वरूप हार, शाल,प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर दिया गया। क्लब की पिछले दिनों संपन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगी को स्मृतिचिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंद्रदेव त्रिवेदी तथा सभी का आभार नगर विधायक डा. अरुण कुमार और डा. अतुल वर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निर्भय सक्सेना,डॉ. सुरेश रस्तोगी, विनय सागर, अनिल सक्सेना, वेदप्रकाश सक्सेना, सुधीर मोहन, अनिल चौधरी, सरला चौधरी, राजीव सक्सेना, प्रदीप माधवार, रंजन विशद, सरिता सक्सेना, अशोक सक्सेना, शोभा सक्सेना, डॉ. नूतन दीक्षित उपस्थित रहीं।

Express views

Recent Posts

डॉक्टर की लापरवाही से घायल पिकअप चालक की मौत, परिवार वालों ने लगाया आरोप

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव करपिया निवासी 30 वर्षीय महेंद्र पाल पुत्र स्वर्गीय…

4 days ago

योगी पुलिस पर एक पीड़िता ने लगाए गम्भीर आरोप:-अर्धरात्रि जबरन घर में घुसकर पुलिस कर्मियों ने पीड़िता को उठाया, ब्यान बदलने को दी गालियाँ और धमकाया

बरेली। जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहाँ वहन-बेटियों की सुरक्षा का हरसम्भव…

4 days ago

बरेली में डायल-112 को मिली 16 नई स्कॉर्पियो, अपराधियों पर कसेगा नकेल

बरेली। जनपद की पुलिस को बड़ी मजबूती मिली है।एसएसपी अनुराग ने डायल-112 सेवा के लिए…

6 days ago

भाजपा ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा,पीलीभीत समेत 11 जिलों को मिले नए जिलाध्यक्ष

लखनऊ: आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में…

1 week ago

R.C.L.M. कॉन्वेंट स्कूल में जी.के. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, लायंस टीम रही विजेता

बरखेड़ा।नगर स्थित R.C.L.M. कॉन्वेंट स्कूल में ज्ञानवर्धक वातावरण के बीच जी.के. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन…

1 week ago

कचहरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, बड़े वाहनों की एंट्री हुई बंद

बरेली बार एसोसिएशन की पहल लाई रंग बरेली। कचहरी रोड पर लंबे समय से लगने…

1 week ago