Advertisement

Categories: home

गुरू वंदन- छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों के लिए गुरू व छात्र किए गए सम्मानित

बरेली।भारत विकास परिषद संस्था द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम गंगाशील अस्पताल के सामने उपकार कोचिंग में किया गया। कार्यक्रम में मुम्बई से पधारे हरीश शर्मा यमदूत मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र मूलचंदानी ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी वंदना से हुआ।
कार्यक्रम में प्रांतीय अधिकारी रोहित राकेश संस्था सचिव नंदा अग्रवाल उपाध्यक्ष भरत कवलानी जगदीश भाटिया ,मारुति कुमार, सौरभ सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा गुरुओं की आरती उतार कर व चरण छूकर उनका वंदन किया गया गुरुओं द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मान पत्र दे का आशीर्वाद दिया गया।
पार्थ ग्रोवर, जतिन कपूर अभिषिक नाग, मानसी ,शिखा अनुराग आदि छात्र छात्रों का सम्मान हुआ। छात्रों द्वारा गुरु शैलेंद्र मूलचंदानी मारुत कुमार सौरभ सक्सेना संतोष जी का सम्मान हुआ
शैलेंद्र मूलचंदानी ने स्वामी विवेकानंद जी और स्वामी रामकृष्ण परमहंस का उदाहरण देते हुए कहा जब गुरु के प्रति श्रद्धा के साथ सम्मान बढ़ता है तो
तो शिक्षा के साथ-साथ छात्रकी उन्नति भी दिन ब दिन बढ़ती है
रोहित राकेश ने कहा-राम के गुरु वशिष्ठ व कृष्ण के गुरु संदीपन ऋषि थे।राम व कृष्ण दोनों अपने गुरु का सम्मान करते थे। गुरु व शिष्य के बीच में संबंध अटूट होता है जो कभी समाप्त नहीं होता। आज के भौतिकवादी युग में इन संबंधों के अस्तित्व को बचाए रखने हेतु प्रयास किया जाना चाहिए । हरीश शर्मा यमदूत ने कहा छात्रों को पश्चिम संस्कृति से बचते हुए नैतिक आचरण का पालन करना चाहिए व इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

24 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago