Advertisement

Categories: home

प्रकृति में दखल देना बहुत खतरनाक :आलोक

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में विश्व ओज़ोन दिवस पर क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में गुरुवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. आलोक खरे ने कहा कि प्राकृतिक वातावरण में मनुष्य को अपना दखल नहीं देना चाहिए।सच भी है. हमारी सुरक्षा के लिए पृथ्वी पर सभी मनुष्यों को एक सुरक्षा कवच के बीच में रखा गया है जिसे इंसान आजकल दूषित करता जा रहा है. ओजोन परत के बारे में लोग आम तौर पर भले ही ज्यादा न जानते हों लेकिन यह पृथ्वी और पर्यावरण के लिए एक सुरक्षा कवच का कार्य करती है तथा इसे सूर्य की खतरनाक पराबैंगनी अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाती है।कवि इन्द्र देव त्रिवेदी ने ओजोन पर एक सार्थक गीत पढ़ा। कार्यक्रम में पर्यावरण सुरक्षा के लिये चित्रा जौहरी और सी.ए. राजेन विद्यार्थी को सम्मानित किया। सभी का स्वागत अभय सिंह भटनागर ने किया। संचालन करते हुए क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि लोगों ने प्रकृति के साथ अन्याय किया है जिसके कारण आज हमें आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। गोष्ठी में प्रमुख रूप से निर्भय सक्सेना, संजय सक्सेना, अमित सक्सेना, प्रीति सक्सेना, कल्पना सक्सेना और राजीव सक्सेना उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

17 hours ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

18 hours ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

18 hours ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

2 days ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

3 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

3 days ago