Advertisement

Categories: home

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे नोडल अधिकारी

बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा 18 सितंबर 2021 से प्रारंभ होने जा रही अंक सुधार परीक्षा बरेली में 17 केंद्रों पर हो रही है। जिसमें एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज को सबसे बड़ा केंद्र बनाया गया है। जहां हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के कुल 352 छात्र परीक्षा देंगे। नगर क्षेत्र में कुल दो तथा प्रत्येक ब्लॉक पर एक केंद्र बनाया गया है। केंद्र व्यवस्थापक मेजर जावेद खालिद ने बताया कि परीक्षा की तैयारी का निरीक्षण करने के लिए नोडल अधिकारी डॉ अचल कुमार मिश्रा आज विद्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाओं, सीटिंग व्यवस्था, कैमरे शौचालय, साफ-सफाई व कोविड-19 से संबंधित निर्देशों का बारीकी से निरीक्षण किया। डॉक्टर मेहंदी हसन ने बताया कि केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू पाई गईं। इस मौके पर परीक्षा व्यवस्था में लगे फरहान अहमद, डॉ मेंहदी हसन, मोहम्मद नसीम अंसारी तथा सलीम जमाल उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

21 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

21 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

21 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

24 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago