Advertisement

Categories: home

योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त – डॉ राजपाल कश्यप

बरेली।समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप ने आज सर्किट हाउस पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया जिसमें उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर तीखे हमले करते हुए भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया प्रदेश की योगी सरकार पिछड़ों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का उपयोग कर रही है पीलीभीत में मुझ पर मुकदमा दर्ज कराया गया समाजवादी पार्टी द्वारा लगातार जातिवार जनगणना की मांग की जा रही है सड़क से लेकर सदन तक , सभी जाति वर्गों की जनगणना होने से सभी को संख्या के अनुसार भागीदारी मिल पाएगी मगर भाजपा की सरकार सभी जातियों को आपस में लड़ाने में विश्वास रखती है ।
कोरोना का हाल में सरकार ने जो भारी घोटाले किए हैं वह सपा सरकार आने पर सब के खुलासे किए जाएंगे करोना काल में भाजपा सरकारों की विफलता सड़कों पर दिखाई दे रही थी जब हजारों लाखों लोग भूखे प्यासे नंगे पैर सड़कों पर अपने घर जाने के लिए घूम रहे थे और पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही थी सरकार के काम है जनता को सुविधा उपलब्ध कराना मगर जनता ने बहुत कष्ट भोगा , बरेली में ही नवाबगंज के स्वर्गीय विधायक केसर सिंह गंगवार ने अपनी बीमारी के दौरान पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक ऑक्सीजन और उचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए चिट्ठी लिखी है मगर भाजपा सरकार उनको भी उचित इलाज नहीं दिला पाए ।
अखिलेश यादव जी की सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था में जो ऐतिहासिक कार्य हुए थे चाहे वह अस्पताल हो या एंबुलेंस सेवा वर्तमान की भाजपा सरकार इन्हें अवस्थित रूप से चला भी नहीं पा रही है ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कोरोनावायरस मौतों पर ऑक्सीजन की कमी पर व अन्य अव्यवस्थाओं से हुई मौतों पर जो लगातार झूठ बोल रहे हैं ऐसा लगता है कि यदि पृष्ठ में झूठ बोलने का कोई इनाम मिलेगा तो योगी को गोल्ड मेडल मिलेगा ।
वर्तमान की परिस्थितियों में नौजवान किसान व्यापारी और समाज का हर वर्ग परेशान है आर्थिक स्थिति लगातार लोगों की जर्जर होती जा रही है महिला सुरक्षा पर सरकार पूर्णता विफल है ।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मौजूद रहे जिला अध्यक्ष अगम मौर्य शमीम खा सुल्तानी सतेंदर यादव शिवचरन कश्यप गौरव सक्सेना आदेश यादव गुड्डू राहुल कश्यप सूरज यादव संजीव यादव गोपाल कश्यप द्रोण कश्यप कमल साहू विशाल कश्यप शिवम कश्यप जितेंद्र श्रीवास्तव बृजेश श्रीवास्तव जयप्रकाश भास्कर राकेश प्रजापति ई.अनीस अहमद गजेंद्र कुर्मी मुकेश यादव करन सिंह संजीव कश्यप कमलेश पटेल मोहमद आशिफ आदि लोग मैजूद रहे ।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

6 hours ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

6 hours ago

कलेक्ट्रेट में गांधी और शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति गीत

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…

8 hours ago

महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्प

बरेली। गांधी जी एवं शास्त्री जी जयंती के अवसर पर माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी,…

8 hours ago

साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी पते पर बैंक खाते खुलवाने वाले दो गिरफ्तार 

बरेली। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस…

8 hours ago

बरेली-मीरगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

बरेली। नेशनल हाईवे-24 पर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क…

14 hours ago