Advertisement

Categories: home

रिमझिम बारिश से सड़कों पर बिगडे़ हालात, कीचड़ में फिसलते नजर आए वाहन

बरेली। दो दिनों से शहर में हुई बारिश चल रहे निर्माण कार्यों के लिए मुसीबत बन गई। रिमझिम हो रही बारिश से सड़कों पर कीचड़ बन गई। इससे वाहन भी डोलते नजर आए। कीचड़ के बीच लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। वहीं अब 16 सितंबर से शुरू होने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़कों का पैचवर्क नहीं हो सकेगा।

सड़काें पर चल रहा चाैड़ीकरण का काम

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में सड़कों का चौड़ीकरण का काम चल रहा है। पटेल चौका से चौकी चौरहा, बरेली कालेज गेट से चौकी चौराहा, चौकी चौराहा से बड़ा डाकखाना, रेलवे मालगोदाम रोड से चौपुला चौराहा समेत अन्य जगह सड़कों के किनारे खोदे गए हैं। वही, सिटी स्टेशन से किला होते हुए अलखनाथ मंदिर रोड से स्टेट बैंक कालोनी तक ट्रंक सीवर लाइन बिछाने के बाद ऊपर से मिट्टी डाली गई है।

झटके के साथ कीचड़ भरे सड़काें पर निकले वाहन

बरेली में बारिश ने खोल दिया नाला सफाई का सच, लोगों को झेलनी पड़ रही जलभराव की समस्या
गुरुवार को सुबह 11 बजे से रिमझिम बारिश होने के कारण जहां भी निर्माण कार्य हो रहा था, उसमें कीचड़ बन गई। इन सड़कों पर कई ई-रिक्शा, टेंपो पलट भी गए। तमाम वाहन फिसले। मिट्टी व कीचड़ होने के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हुआ। सिटी स्टेशन रोड पर गड्ढों में पानी भर गया। इस कारण गड्ढे नहीं दिखाई देने पर वाहन उस पर झटके के साथ निकले।

दो दिन की बारिश के बाद बरेली की सड़कों पर चलना हुआ दूभर,
कलक्ट्रेट में अफसर और जनप्रतिनिधियों के साथ सड़कों के पैचवर्क पर सुझाव लिए गए। बारिश होने की वजह से अब 16 सितंबर से पैचवर्क शुरू होने पर संशय पैदा हो चुका है। जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्र की सड़कों को लेकर सुझाव रखे। डीएम नितीश कुमार ने सुझावों के अनुसार ही बारिश रुकने पर पैचवर्क शुरू कराए जाएंगे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

20 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

20 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

20 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

22 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

23 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago