Advertisement

Categories: home

टाइल्स फैक्ट्री के मालिक के साथ दबंगों ने की मारपीट

पवन कालरा@express views:. बरेली। टाइल्स फैक्ट्री के मालिक के साथ दबंगों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित के साथ आरोपियों का लगभग 8 माह पहले जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसी मामले में हमला किया गया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

रामपुर गार्डन निवासी योगेश मल्होत्रा ने बताया कि वे टाइल्स बनाने का काम करते हैं। उनकी नरियावल के पास फैक्ट्री है। लगभग 8 माह पहले कटरा चांद खां के सिंधु नगर निवासी रवि निलानी व उसके भाई अमित निलानी के साथ जमीन को लेकर एक विवाद हुआ था। जिसके बाद से उनका दोनों आरोपियों से कोई लेना-देना नहीं रहा और बातचीत भी खत्म हो गई। आरोप है कि बुधवार को रात लगभग 8 बजे वह अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने आरोपी रवि निलानी और उसके भाई अमित निलामी ने उन्हें रोक कर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

6 hours ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

6 hours ago

कलेक्ट्रेट में गांधी और शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति गीत

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…

8 hours ago

महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्प

बरेली। गांधी जी एवं शास्त्री जी जयंती के अवसर पर माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी,…

8 hours ago

साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी पते पर बैंक खाते खुलवाने वाले दो गिरफ्तार 

बरेली। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस…

8 hours ago

बरेली-मीरगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

बरेली। नेशनल हाईवे-24 पर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क…

14 hours ago