Advertisement

Categories: home

भर्ती का झांसा देकर बांदा के युवक को बरेली के जालसाजों ने ठगा

बरेली। सेना में भर्ती का झांसा देकर बांदा के युवक को बरेली के जालसाजों ने महाराष्ट्र में ठग लिया। खाते की जानकारी के बाद आर्मी इंटेलिजेंस ने बरेली कोतवाली पुलिस से संपर्क कर आरोपितो के बारे में जानकारी दी। कोतवाली पुलिस आरोपित शुभम उसके चचेरे भाई राहुल व महेंद्र पाल को उठा लाई। तीनों ने जालसाजी की बात कबूली। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को तीनों को जेल भेजा जाएगा।

बांदा के कमासीन थाने के अंतर्गत जममूरही नाथ गांव के रहने वाले लवलेश कुमार यादव ने बताया कि छह सितंबर को महाराष्ट्र के कामपटी में क्लर्क पद के लिए भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में वह शामिल हुआ था। यहां बरेली के शाही थाना क्षेत्र के बसई गांव के रहने वाले शुभम से उसकी मुलाकात हुई। शुभम भी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचा था। लवलेश ने शुभम से कहा कि वह कई बार परीक्षा में शामिल हो चुका है लेकिन उसका सेलेक्शन नहीं हो रहा है।

खाते में ट्रांसफर किए थे 20 हज़ार रुपये

इस पर लवलेश ने कहा कि वह आसानी से उसकी भर्ती करा देगा। राहुल ने भर्ती कराने का आश्वासन दिया। गांव के रहने वाले महेंद्र पाल का खाता नंबर दिया और उसमें 20 हज़ार रुपये भेजने की बात कही। लवलेश ने उसके खाते में रुपये भेज दिए लेकिन, इसके बाद शुभम गायब हो गया। इस पर लवलेश को ठगी होने का एहसास हुआ। लवलेश ने आर्मी इंटेलिजेंस से मामले की शिकायत की। आर्मी इंटेलिजेंस ने खाता खंगाला तो पता बरेली का निकला।

बरेली कोतवाली पुलिस से आर्मी इंटेलिजेंस ने संपर्क साधा। कोतवाली पुलिस ने आरोपित शुभम, राहुल व महेंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को तीनों को जेल भेजा जाएगा।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

18 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

18 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

18 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

21 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

21 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

23 hours ago