Advertisement

Categories: home

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा शुरू

बरेली।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा बरेली में 17 केंद्रों पर शुरू हो गई। इसमें एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज को सबसे बड़ा केंद्र बनाया गया है। जहां हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के कुल 352 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापक मेजर जावेद खालिद ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन के निर्देशों के अनुसार परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता आर के शाक्य तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार वर्मा (सहायक अभियंता सिंचाई विभाग) उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान ए डी बेसिक श्री गिरवर सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमरकांत सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ मेहंदी हसन ने बताया कि परीक्षार्थियों का मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनिंग द्वारा टेंपरेचर चेक किया गया और परीक्षार्थियों को सेनीटाइज कराया गया और जिन परीक्षार्थियों के पास मार्क्स नहीं थे उन्हें उपलब्ध कराए गए केंद्र पर कोविड-19 की गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन किया गया इस मौके पर परीक्षा व्यवस्था में लगे फरहान अहमद, डॉ मेंहदी हसन, बृजेश कुमार शर्मा, मोहम्मद नसीम अंसारी तथा सलीम जमाल उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

17 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

17 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

17 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

20 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

20 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

22 hours ago