Advertisement

Categories: home

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चैयरमेन इकबाल सिंघ से मुलाकात की

बरेली: तंजीम उलमा ए इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी दिल्ली के दौरे पर है दिल्ली के जहागीरपूरी इलाके में स्थित मदीना मस्जिद में जुमे की नमाज़ पढाई और अवाम से खिताब किया, मौलाना ने अपनी तकरीर में कहा कि मुसलमानों को मौजूदा हालात के पेशे नज़र मायूस होने और घबराने की जरूरत नही, इस तरह के हलात का सामना पहले भी हमने किया है और आयिंदा भी करेंगे, सिर्फ जरूरत इस बात की है कि सब्र और बर्दाश्त से काम लेते रहे और साथ ही साथ हमे ये भी करना है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी या किसी या किसी राजनीतिक व्यक्ति की हम खुल्लम खुल्ला मुखालफ्त न करें.

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने जुमे की नमाज़ के बाद नवनिर्मित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन श्री इकबाल सिंघ से मुलाकात की, लगभग 1 घंटे की गुफ्तगू में मौलाना ने उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के मसाईल और उनकी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.

मौलाना ने उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही ज्यादतियों पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन की तवज्जो दिलाई, उत्तर प्रदेश में खा़स कर धर्मांतरण के नाम पर मुसलमानों की गिरफ्तारीया, मौबलिंचिंग के जरिये मुसलमानों के साथ मारपीट, और लव जिहाद के नाम पर फर्जी तरीके से मुसलमान लकडे और लडकियो की गिरफ्तारी जैसे मुद्दो को मौलाना ने प्रमुखता से रखा.
इन मुद्दो को चेयरमैन ने गम्भीरता से लिया और आशवासन दिया कि अल्पसंख्यकों को रक्षा और सुरक्षा प्रदान की जायेगी.

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

16 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

16 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

16 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

19 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

19 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

21 hours ago