बरेली ।पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर मनाये जा रहे 75वें आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन ’फिटनेस की डोज – आधा घंटा रोज’ थीम पर रेलवे स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री अजय वाष्र्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता, मंडल के शाखा अधिकारियों सहित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, कर्मचारियो एवं खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सनत जैन ने किया।
साथ ही इज्जतनगर मण्डल पर चलाये जा रहे ’स्वच्छता पखवाड़ा-2021’ के तहत ’स्वच्छ आदत’ सघन स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत रेलवे स्टेशनों एवं कालोनियों में सफाई कर ‘कूड़ेदान का प्रयोग करें‘ व ‘कूड़ेदान का दान करें‘ पर जागरूक किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री अजय वाष्र्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता, अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने श्रमदान कर स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सभी से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…
बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…
बरेली। गांधी जी एवं शास्त्री जी जयंती के अवसर पर माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी,…
बरेली। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस…
बरेली। नेशनल हाईवे-24 पर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क…