Advertisement

Categories: home

मन में जज्बा और जुनून के साथ समाज सेवा करना एक गूंज का मकसद :बंटी ठाकुर

पवन कालरा @express views.

बरेली।हमारा जो लक्ष्य और जरूरतमंद लोगों की मदद करना एक मिशन के रूप में जब कार्य किया जाता है तो उसे सफलता की ओर निरंतर आगे बढ़ता है ऐसा मानना है एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर का । जो दूसरों की पीड़ा देखकर उनकी मदद करना और निरंतर उनके बीच में जाकर समस्याओं को सुनना एक गूंज संस्था का मकसद बन गया है लगातार 2 वर्ष से हर रविवार को झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वालों के बीच संस्था के पदाधिकारी जाते हैं और उन्हें जरूरत के हिसाब से कपड़े और राशन का वितरण निस्वार्थ भाव से वितरण कर रहे हैं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा की संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद की मदद करना पर्यावरण स्वास्थ्य क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र में और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना संस्था लगातार इसी पर कार्य कर रही है जब हम किसी जरूरतमंद की मदद करते हैं तो जो खुशी मिलती है वही हमारी सच्ची समाज सेवा है संस्था में लगातार कपड़ा बैंक के माध्यम से निरंतर कपड़े का वितरण हो रहा है जिसमें विभिन्न स्थानों पर जाकर संस्था के पदाधिकारी कपड़े का वितरण करते हैं और जरूरतमंद लोगों को राशन का भी वितरण किया जाता है।

डेलापीर मंडी गेट के सामने झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले लोगों को कपड़े का वितरण किया जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश अध्यक्ष- बंटी ठाकुर ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष -संजीव अवस्थी ,मुनीश गुप्ता ,सचिव -अर्चना सिंह ,उपाध्यक्ष -गीता दोहरे ,मोहनी वर्मा , मेघा वर्मा अंशिका मिश्रा ,आलोक सिंह अंजू कुमारी ,बृजेश कुमार, आकांक्षा ,निखिल चंद्र , पारस सिंह, ऋतु सिंह, एक गूंज के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे

Express views

Recent Posts

पाऊंनगला के चारों धान क्रय केंद्र मिले बंद, पिछले 10 दिनों से नहीं हुई तौल

बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …

1 hour ago

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट व धमकी, रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…

18 hours ago

13 दिसंबर को पीलीभीत में होगा बांसुरी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन, युवाओं को मिलेगा विचार और नेतृत्व का मंच

पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

19 hours ago

मारपीट और अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ में घर पर बैठे परिवार के साथ…

19 hours ago

बेटे को बचाने पहुंची महिला से मारपीट व अभद्रता, सिर पर वार कर किया बेहोश

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बररामऊ में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता…

19 hours ago

इलाज के अभाव में दुर्घटना में घायल अधेड़ ने एक माह बाद तोड़ा दम 

बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के…

2 days ago