Advertisement

Categories: home

बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मियों ने किया प्राचार्य का घेराव

बरेली। कॉलेज के अस्थायी कर्मियों ने किया प्राचार्य का घेराव , बरेली कॉलेज को राज्य या केन्द्रीय विश्विद्यालय बनाने और अस्थायी कर्मियों को नियमितीकरण की मांगों के साथ न्यूनतम वेतन के तहत वेतन बढ़ोत्तरी और ई पी एफ की समस्याओं पर घेरकर की बात , जल्दी समाधान न होने पर आंदोलन को तेज करने की दी चेतावनी, 22 को देंगे एक दिवसीय धरना सेठ दमोदर स्वरूप पार्क में । आज बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों ने एक बजे से ही अपने कर्मचारी नेताओं जितेंद्र मिश्रा औए हरीश मौर्य के नेतृत्व में प्राचार्य कार्यालय पर हंगामा शुरू कर दिया , नारेवाजी करते हुए दफ्तर पहुंचे लेकिन प्राचार्य डॉ अनुराग मोहन कार्यालय ने मौजूद न होने पर कर्मचारी नेताओं ने फोन कर प्राचार्य को बुलाया , थोड़ी देर में ही प्राचार्य डॉ अनुराग मोहन दफ्तर में आ गए तब हरीश मौर्य ने कर्मचरियो की समस्याएं सामने रखी और उनको पूरा करने को कहा प्राचार्य ने कहा कि हम भी मानते हैं कि वेतन बढ़ना चाहिए लेकिन यह सचिब प्रवन्ध समित्ति ही करेंगे हम आपकी मांग आगे बढ़ाएंगे , विनियमितीकरण और विश्विद्यालय के आंदोलन के समाधान और मांगों के निराकरण पर अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि इतने दिनों हम आंदोलन कर रहे है क्या आंदोलन तेज करने से पहले समस्या को हल करने की कोसिस नहीं होनी चाहिए , इस पर प्राचार्य डॉ अनुराग मोहन ने कहा कि हम एक पत्र अपनी तरफ से जिलाधिकारी को लिखेंगे । कर्मचारी नेताओं ने प्राचार्य डॉ अनुराग मोहन को 22 तारीख को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सेठ दमोदर स्वरूप पार्क में करने की भी सूचना दी । और साथ ही जल्दी आंदोलन तेज करने की सूचना भी । कर्मचारी नेताओं का कहना ही कि बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मी बहुत पीड़ित हैं वेतन बढ़ोत्तरी हो नहीं रही और सरकार नियमित करने पर भी कोई निर्णय नहीं कर रही है , आखिर कर्मचारी लोगों की दुर्दशा और बरेली कॉलेज की दुर्दशा के लिये जिम्मेदार कौन है , बरेली के माननीय भी समस्या नहीं हल करा रहे हैं । मांगों को हल कराने के आश्वाशन पर कर्मचारी प्राचार्य कक्ष से बाहर निकले । प्राचार्य के घेराव के समय कुलदीप , दोदराम , पूरन लाल मसीह , नानक चन्द्र , संजीव , संजीव पटेल , जय प्रकाश पाठक , देवबती ,माया पांडेय , सावित्री ,आशा पांडेय ,बच्ची देवी , दयाशंकर , गंगा प्रसाद , दिनेश , मुकेश , राजीव चंद्रा , जगदीश , चन्द्र सेन आदि कर्मचारी मौजूद रहे ।।।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

5 hours ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

5 hours ago

कलेक्ट्रेट में गांधी और शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति गीत

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…

7 hours ago

महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्प

बरेली। गांधी जी एवं शास्त्री जी जयंती के अवसर पर माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी,…

7 hours ago

साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी पते पर बैंक खाते खुलवाने वाले दो गिरफ्तार 

बरेली। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस…

7 hours ago

बरेली-मीरगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

बरेली। नेशनल हाईवे-24 पर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क…

13 hours ago