Advertisement

Categories: home

पहली बार आईएमए में सिंधी समाज का कब्जा,डा. विनोद पागरानी बने आईएमए अध्यक्ष

सिंधी समाज के पांच डा. बने पदाधिकारी

बरेली। इस बार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली शाखा के अध्यक्ष पद के चुनाव में डा. विनोद पागरानी अध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही सिंधी समाज के पांच डॉक्टर भी आईएमए के पदाधिकारी चुने गए। जिसके चलते इस बार आईएमए में सिंधी समाज ने अपना कब्जा बना लिया है।

इस चुनाव में डा. राजीव गोयल का त्याग रंग लाया। जिस संभावना से उन्होंने सोशल मीडिया पर डा. पागरानी को समर्थन करते हुए जो कुछ लिखा, रविवार की रात उसी तरह के नतीजे भी सामने आए। दिलचस्प मुकाबले में डा. पागरानी को उम्मीद से ज्यादा डाक्टरों वोटरों का सपोर्ट मिला और 123 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी डा. राजीव अग्रवाल को हराकर वह आईएमए अध्यक्ष बन गए।
इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

बताते चले कि आईएमए चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर डा. मनोज हिरानी व डा. आर के सिंह और जनसंपर्क अधिकारी पद पर डा. सोमेश मल्होत्रा ने जीत दर्ज की। सचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर एक-एक प्रत्याशी मैदान में थे, इसलिए उन्हें र्निविरोध मनोनीत कर दिया।
चुनाव कमेटी के चेयरमैन डा. रवीश अग्रवाल की देखरेख में मतगणना रात करीब 9:30 बजे तक चली। इसके बाद नतीजों की घोषणा की गयी। 800 मतदाताओं में से 618 मतदाताओं ने वोट डाले। पिछले साल हुए चुनाव से ज्यादा वोटरों ने इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

डा. पागरानी के अध्यक्ष बनते ही झूमने लगे समर्थक
आईएमए के ऑडिटोरियम हाल में देर शाम के बाद चुनाव की सरगर्मी बढ़ती गयी। सुबह से शाम तक प्रत्याशी पहले मतदाताओं को लाने और उनके वोट डलवाने में व्यस्त रहे। मतगणना शुरू होते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक जुटना शुरू हो गए। यह पहले से ही लग रहा था कि इस बार डा. विनोद पागरानी के पक्ष में ज्यादा वोटिंग हुई है। जब नतीजे सामने आए तो स्थिति स्पष्ट हो गयी। मतगणना के अंतिम चरण से पहले ही डा. विनोद पागरानी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। हिप हिप हुर्रे के साथ जश्न शुरू हो गया। अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही डा. विनोद पागरानी के समर्थक झूमने लगे। डा. पागरानी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आशीष लिया।

बरेली के समस्त सिंधी समाज को गर्व की अनुभूती कराने वाले 5 गौरव रत्नों को बहुत बहुत बधाई दी।
IMA के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सभी सिंधी के प्रत्याशी ही विजयी हुए हैं।

जिसमें डॉ विनोद पागरानी अध्यक्ष
डॉ मनोज हिरानी- उपाध्यक्ष
डॉ मुरलीधर छाबड़िया
सिकरेट्री
डॉ ललित पागरानी
एकजुकेटिव कमेटी मेम्बर
डॉ आशू हिरानी एकजुकेटिव मेम्बर चुने गए।

पहली बार आईएमए में सिंधी समाज का कब्जा होने पर सिन्धी सेंट्रल पंचायत के अध्य्क्ष नारायण दास हरवानी व पदाधिकारियों ने सभी को बहुत बहुत बधाई दी।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

7 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

7 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

7 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

9 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

10 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

12 hours ago