Advertisement

Categories: home

बरेली एयरपोर्ट से सऊदी अरब और अजमेर शरीफ़ के लिये हवाई यात्रा हो शुरू:पम्मी खान वारसी

पवन कालरा@express views : बरेली। हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बैठक सिविल लाइन में कर भारत सरकार,हज कमेटी ऑफ इंडिया एवं केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया जी मांग करते हुए कहा कि बरेली मण्डल व उत्तराखंड के हज यात्रियों की सुविधा के लिये हज यात्रा की फ्लाइटे बरेली एयरपोर्ट से शुरू हो,जिससे शाहजहांपुर, बदायूँ, पीलीभीत, रामपुर आदि सहित उत्तराखंड के सितारगंज, लालकुआं,हल्द्वानी,काठगोदाम,नैनीताल,रुद्रपुर इत्यादि शहरों के लोगों का बड़ी सुविधा मिलेगी,बरेली मण्डल एवं आसपास जिलो के अलावा उत्तराखंड से बड़ी संख्या में हजयात्री सऊदी अरब जाते हैं जिनको लखनऊ या दिल्ली से फ्लाइट लेना होती हैं, बरेली में एयरपोर्ट बन चुका हैं हजयात्रियों की सुविधा के लिये बरेली एयरपोर्ट से फ्लाइट की सुविधाएं उपलब्ध हो जाये तो हजयात्रियों को सुविधा के साथ साथ एयरलाइंस को भी आर्थिक लाभ होने के साथ साथ बरेली का भी कई सेक्टरो में विकास होगा।
साथ ही बरेली मण्डल से बड़ी संख्या में हर माह उमराह यात्रा के लिये आजमीन सऊदी अरब जाते हैं यदि बरेली से सऊदी के लिये सीधी फ्लाइट मिलेगी तो इसका बड़ा फायदा भारत व राज्य सरकार को भी होगा।
खादिमुल हुज्जाज कोटे में हजयात्रियों की सेवा के लिये हज कमेटी द्वारा पूरे भारत से लगभग 625 एवं उत्तर प्रदेश से लगभग 145 सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों को कोटा दिया जाता हैं।पिछले कई वर्षों से हाजियो की सेवा के लिये संस्थाये काम कर रहे जिसमे बात करें बरेली हज सेवा समिति रजिस्टर्ड संस्था जैसी उत्तर प्रदेश में निस्वार्थ सेवा करती आ रही हैं इसलिए उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए खादिमुल हुज्जाज कोटे के 50 प्रतिशत भाग में संस्थाओं के हज सेवकों को खादिमुल हुज्जाज कोटे का लाभ दिया जाये ताकि हज यात्रियों को ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर को भी लाभ मिले।

बरेली हज सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हाजी साकिब रज़ा खां ने कहा कि बरेली मण्डल से प्रतिदिन लगभग एक हज़ार से पन्द्रह सौ लोग राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित दरगाह ख़्वाजा गरीब नवाज पर हाज़री के लिये जाया करते हैं,अजमेर शरीफ जाने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये बरेली एयरपोर्ट से किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिये फ्लाइट सेवा शुरू की जाये जिससे एयरलाइंस के साथ साथ राज्य सरकार को अधिक आर्थिक लाभ होगा।

बैठक में मोहसिन इरशाद,हाजी यासीन कुरैशी,नदीम खान,शान अहमद,शोएब खान,आमिर सिद्दीकी,हाजी साकिब रज़ा खां,हाजी अज़मी शकील,मो ऐजाज़ आदि ने मांग की।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

6 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

6 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

6 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

9 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

9 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

11 hours ago