Advertisement

Categories: home

गांधीजी का सपना होगा साकार गांव बनेगा आत्मनिर्भर और सशक्त – बहोरन लाल मौर्य

भोजीपुरा (बरेली)। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा विकास खंड के सभागार में आयोजित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय अनावासीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का आज समापन हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधायक बहोरन लाल मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर कर केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने कहा कि गांधी जी का सपना साकार होगा गांव आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे। इस अवसर पर एनआईआरडी के राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने प्रशिक्षण देते हुए आय के स्रोत पर चर्चा की और कहां कि आज हमारे आसपास जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन के द्वारा आय के कौन-कौन से स्रोत हो सकते हैं जिससे कि पंचायत की आय में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सपना अब साकार होगा हमारा गांव सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा। उदाहरण देकर भी समझाया तथा सतत विकास लक्ष्य वर्ष 2030 तक 16 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए लक्ष्य तक पहुंचने का संदेश दिया। पंचायत राज व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षण के उद्देश को बताया और कहां कि वह दिन दूर नहीं जब ग्रामीणों की सहायता से गांव में विकास की गंगा बहेगी । श्री तोमर ने मॉडल पंचायत पर फिल्म दिखाकर प्रधानों को जागरूक किया। ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठक एवं समितियों की जानकारी चर्चा फिल्म आदि के द्वारा दी। प्रशिक्षक धनंजय सक्सेना तथा मुकेश चंद्र ममगाई ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों द्वारा खेल एवं फिल्म के माध्यम से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया। प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण के पांच चरण, स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम में पंचायत की भागीदारी, केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग की जानकारी के साथ-साथ पंचायत पुरस्कारों, स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम स्वराज की जानकारी खेल और फिल्म दिखा कर दी गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अतुल यादव ने मुख्य अतिथि विधायक माननीय बहोरन लाल मौर्य का स्वागत किया और पंचायत राज व्यवस्था पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एडीओ पंचायत नरेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए मास्टर प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत को दिए जाने वाले पुरस्कार पर चर्चा हुई। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक जगदीश चंद्र पंत तथा जिला परियोजना प्रबंधक आरजीएसए अरुण कुमार यादव ने अपने विषय को बताया। प्रशिक्षण के दौरान जिला अधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सीनियर गन्ना विकास निरीक्षक जेएस भदौरिया भी उपस्थित रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि विकास खंड भोजीपुरा का द्वितीय बैच 24 सितंबर को प्रातः 10 बजे से साय 5 बजे तक विकास खंड के सभागार में आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियां की जा चुकी है।

Express views

Recent Posts

बरेली में डायल-112 को मिली 16 नई स्कॉर्पियो, अपराधियों पर कसेगा नकेल

बरेली। जनपद की पुलिस को बड़ी मजबूती मिली है।एसएसपी अनुराग ने डायल-112 सेवा के लिए…

2 days ago

भाजपा ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा,पीलीभीत समेत 11 जिलों को मिले नए जिलाध्यक्ष

लखनऊ: आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में…

3 days ago

R.C.L.M. कॉन्वेंट स्कूल में जी.के. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, लायंस टीम रही विजेता

बरखेड़ा।नगर स्थित R.C.L.M. कॉन्वेंट स्कूल में ज्ञानवर्धक वातावरण के बीच जी.के. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन…

3 days ago

कचहरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, बड़े वाहनों की एंट्री हुई बंद

बरेली बार एसोसिएशन की पहल लाई रंग बरेली। कचहरी रोड पर लंबे समय से लगने…

4 days ago

कड़ी सुरक्षा में गांव पहुंचा मृत कैदी का शव, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

बरखेड़ा। पांच दिन पूर्व जेल में उपचार के दौरान मृत कैदी सर्वेश का शव मंगलवार…

5 days ago

ट्रेन से कटकर युवती की हुई दर्दनाक मौत

बरेली ।शनिवार देर रात फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

7 days ago