Advertisement

Categories: home

कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवम् सम्मान समारोह 21 नवम्बर को

बरेली।अखिल भारतीय चित्रांश महासमा द्वारा 16वां विशाल चित्रांश समागम/कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवम् सम्मान समारोह 2021 का आयोजन रविवार, 21 नवम्बर, 2021 को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के प्रांगण में होगा।
इस संदर्भ में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन बरेली नावल्टी चौराहा स्थित उपजा प्रेस क्लब में किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी पश्चिमी उ.प्र. राकेश सक्सेना एवम् जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के चलते महासभा
द्वारा पिछले वर्ष ये आयोजन नहीं हो पाया था, अतः इस साल पूर्व वर्षोकी भांति अपने इस 16वें विशाल चित्रांश समागम एवम् कायस्थ वैवाहिक परिचय
सम्मेलन का आयोजन अत्यंत विशाल तरीके के एवं कोरोना की सरकारी नियमावली के अनुसार ही किया जाएगा। ये आयोजन आगामी 21 नवम्बर, 2021 को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, बरेली के प्रांगण में
किया जायेगा। जिसमें परिचय सम्मेलन के साथ चित्रांश परिवार को गौरवान्वित करने वाले चित्रांशों को भी सम्मानित किया जायेगा, साथ ही कायस्थ स्मारिका का विमोचन भी किया जायेगा। विदित है कि महासभा चित्रांश समाज के हितार्थ पिछले 16 वर्षों से शहर विधायक डा. अरुण कुमार के संरक्षण में निरन्तर कार्य कर रही है और चित्रांश परिवार की युवा पीढी के उत्थान के लिए निरन्तर प्रगतिशील है।
अभी मुख्य अतिथि कौन होगा इसका निर्णय नहीं हुआ है पर सुदूर से सजातीय गणमान्य व्यक्तियों का इसमें आना संभावित है। कार्यक्रम में विवाह योग्य चित्रांश परिवारों के बायोडाटा के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। महासभा के पदाधिकारी घर-घर जाकर चित्रांश एकजुटता की अपील कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, पंकज सक्सेना, महासचिव अनूप कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरखिया, रवि जौहरी,मनोज सक्सेना, विमल सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, कौशल सक्सेना, विशाल चित्रांश, अलका सक्सेना, गौरव सक्सेना, मोहित जौहरी, रवि सक्सेना, ममता जौहरी, पंकज जौहरी, समीर राज, प्रीति सक्सेना, मीनाक्षी जौहरी, शिखा सक्सेना, वर्तिका सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, संदीप सक्सेना, सचिन श्याम भारतीय आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

लखनऊ: विकासनगर में भीषण अग्निकांड, 200 से अधिक झोपड़ियां खाक; धमाकों से दहला इलाका

रिपोर्ट:अखिलेश मिश्रा लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर उस वक्त…

15 hours ago

स्मैक तस्करों के खिलाफ अभियान, पुलिस ने 518 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार 

बरेली। मीरगंज स्थानीय थाना पुलिस को बीती रात बड़ी सफलता हाथ लगी है मुखबिर की…

2 days ago

​बरखेड़ा: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, सादगी और उच्च विचारों पर चलने का लिया संकल्प

​बरखेड़ा । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज…

2 days ago

18 अप्रैल को पीलीभीत आएंगे CM योगी, सौंपेंगे विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक

दशकों का इंतजार होगा खत्म, न्यूरिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खुद बांटेंगे अधिकार…

2 days ago

पीलीभीत: पुलिस की बड़ी कार्यवाई, ट्रेजरी गबन मामले में 5.28 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज

पीलीभीत। जनपद में सरकारी धन के गबन के बड़े मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई…

2 days ago

DM सहित आधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बरेली । बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट व अन्य स्थानों…

2 days ago