Advertisement

Categories: home

श्री अष्टावक्र जी की जयंती मनाई गई

बरेली।सक्षम महानगर बरेली के तत्वाधान में राजा जनक के गुरु श्री अष्टावक्र जी की जयंती बरेली महानगर कार्यालय पर मनाई गई जिस के मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रभारी श्री राम जी मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने श्री अष्टावक्र जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया सचिव श्री ए एल गुप्ता जी ने संगठन सूत्र का वाचन करके सक्षम के विगत कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। अध्यक्षता श्री राजेश सक्सेना जी ने की।
श्री राम जी मिश्रा ने बताया कि वेदांत के महत्वपूर्ण ग्रंथ अष्टावक्र गीता के रचयिता ऋषि अष्टावक्र का शरीर आठ जगह से टेढ़ा मेड़ा था इसी आधार पर इनका नाम अष्टावक्र पड़ा, ऐसा शरीर प्राप्त करने के पश्चात भी अपनी इच्छा शक्ति और प्रतिभा के वल पर वह विश्व प्रसिद्ध विद्वान बने,
प्रांत उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने कहा कि राजा जनक ने अष्टावक्र को गुरु माना था गुरु शिष्य का संवाद अष्टावक्र गीता में उपलब्ध है।
नवगठित उत्तर प्रदेश प्रान्तीय कार्यकारिणी में प्रांतीय सचिव बनाए जाने पर श्री राम जी मिश्रा का तथा ब्रज प्रांत का विधिक सलाहकार बनाए जाने पर श्री राजेश सक्सेना का स्वागत करके सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी,
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री राम जी मिश्रा प्रान्तीय सचिव ,श्री वेद प्रकाश सक्सेना, उपाध्यक्ष ब्रज प्रान्त, तथा सक्षम महानगर बरेली से अध्यक्ष राजेश सक्सेना, सचिव ए एल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल सक्सेना,महिला प्रमुख आशिमा गुप्ता, महिला प्रांत प्रमुख मनोकामिनी जी के साथ अन्य पदाधिकारी/ सदस्यगण उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

13 hours ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

14 hours ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

14 hours ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

1 day ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

2 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

2 days ago