बरेली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के पिता बरेली कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि वह कई करीब तीन सालों से डिप्रेशन में चल रही थी। 22 वर्षीय बेटी के सुसाइड की वजह से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दो भाईयों में अकेली थी सुलक्ष्मी
पुलिस के मुताबिक कटरा चांद की रहने वाली 22 वर्षीय सुलक्ष्मी बीते करीब तीन सालों से डिप्रेशन में चल रही थी। वजह थी उसके परिवार में कलह क्लेश होना। सुलक्ष्मी दो भाईयों के बीच अकेली बहन थी। पुलिस के मुताबिक उसकी मां राजवती और पिता हरीश मौर्या के बीच झगड़ा रहता था। जिसकी वजह से दोनों अलग-अलग रहते थे। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे पिता के साथ ही रहते थे।
पंखे में दुपट्टा बांधकर लटक गई
पुलिस के मुताबिक कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे से फंदा लगकार उसमें लटकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने जब दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई तो किसी ने अंदर से कोई जबाव नहीं दिया। पता चला कि सुलक्ष्मी ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…
पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…
बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ में घर पर बैठे परिवार के साथ…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बररामऊ में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता…
बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम आमडार निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों व अन्य लोगों पर घर में घुसकर…