बरेली।कोरोना वेक्सीनेशन शिविर आज पुराने शहर के सूफी टोला स्थित एक मैरेज हाल के बाहर कैम्प लगाया गया कैम्प में उत्साह के साथ लोगों ने वेक्सीन लगवाई।
शिविर का लाभ सूफी टोला, ईसाइयो की पुलिया,सैलानी,कॉकर टोला, शाहदाना,सेटेलाइट, बारादरी,बजरिया इनायतगंज,कालीबाड़ी आदि इलाकों के रिहाइशी लोगों व व्यापारियों ने लिया।
जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि सभी लोगों के वेक्सीन लग जाएं, इसलिये कोशिश करके अलग अलग इलाको में शिविर लगवाये जा रहे हैं, कोरोना से बचाव को वेक्सीन लगवाना ज़रूरी हैं। यदि कोरोना से आज़ादी पाना हैं तो सभी लोगों को वेक्सीन लगवाना होगी,अपने देश व शहर को कोरोना जैसी महामारियों बचाव के लिये शासन प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य हैं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क वेक्सीनेशन शिविर लगाया गया जिसमे पम्मी खान वारसी,अमन कमेटी के अध्यक्ष डॉ कदीर अहमद,जेसी पालीवाल,मो लईक खान,मौलाना शाहबुद्दीन रज़वी,डॉ कदीर अहमद,साजिद हुसैन, हाजी अतीक हुसैन चाँद, शोमी सिराज,वसीम अकरम,नोवल,नीरज रस्तोगी,शाहिद रज़ा नूरी,नदीम खान,शोएब खान,मोहसिन इरशाद,डॉ सीताराम राजपूत आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…
पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…
बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ में घर पर बैठे परिवार के साथ…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बररामऊ में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता…
बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम आमडार निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों व अन्य लोगों पर घर में घुसकर…