Advertisement

Categories: home

गांव को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए प्रधान की अहम भूमिका- अमित तोमर

भोजीपुरा (बरेली)। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा विकास खंड के सभागार में आयोजित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय अनावासीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का आज समापन हुआ जिसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल जी ने दीप प्रज्वलित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए गांव में प्रधानों का हमेशा साथ दूंगा। इस अवसर पर एनआईआरडी के राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने प्रशिक्षण देते हुए आय के स्रोत पर चर्चा की और कहां कि आज हमारे आसपास जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन के द्वारा आय के कौन-कौन से स्रोत हो सकते हैं जिससे कि पंचायत की आय में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सपना अब साकार होगा हमारा गांव सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा जिसमें प्रधान की अहम भूमिका को उदाहरण देकर भी समझाया तथा सतत विकास लक्ष्य वर्ष 2030 तक 17 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए लक्ष्य तक पहुंचने का संदेश दिया। पंचायत राज व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षण के उद्देश को बताया और कहां कि वह दिन दूर नहीं जब ग्रामीणों की सहायता से गांव में विकास की गंगा बहेगी । श्री तोमर ने मॉडल पंचायत पर फिल्म दिखाकर प्रधानों को समूह चर्चा के माध्यम से जागरूक किया। ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठक एवं समितियों की जानकारी चर्चा एवं फिल्म आदि के द्वारा दी। प्रशिक्षक धनंजय सक्सेना तथा मुकेश चंद्र ममगाई ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों द्वारा खेल एवं फिल्म के माध्यम से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया। प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण के पांच चरण, स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम में पंचायत की भागीदारी, केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग की जानकारी के साथ-साथ पंचायत पुरस्कारों, स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम स्वराज की जानकारी खेल और फिल्म दिखा कर दी गई। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत नरेंद्र कुमार गुप्ता ने ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल जी को गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत नरेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए मास्टर प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत को दिए जाने वाले पुरस्कार पर चर्चा कर स्वच्छ भारत मिशन को बताया। प्रशिक्षण के दौरान जिला अधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह के प्रतिनिधि सीनियर गन्ना विकास निरीक्षक जे एस भदौरिया उपस्थित रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि विकास खंड भुता का प्रथम बैच 25 सितंबर को प्रातः 10 बजे से साय 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। भुता विकासखंड के एडीओ पंचायत ने जानकारी दी कि जिसकी तैयारियां ग्राम सुनौरा मुरारपुर मे जा चुकी है।

Express views

Recent Posts

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

3 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

3 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

5 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

22 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

23 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

1 day ago