Advertisement

Categories: home

कोविड पीडियाट्रिक वार्ड में हुई मॉक ड्रिल, नोडल अफसर ने चेक कराया ब्लड प्रेशर

बरेली। कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने और बच्चों पर उसका अधिक असर होने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को शुक्रवार को परखा। शुक्रवार को जिले के सभी कोविड-19 अस्पतालों में पीडियाट्रिक वार्ड में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। शासन स्तर से नियुक्त नोडल ऑफिसर की मॉनिटरिंग में पीडियाट्रिक वार्ड में मॉक ड्रिल हुई। 300 बेड कोविड-19 अस्पताल में नोडल अफसर ने पहले हेल्प डेस्क देखी। हेल्प डेस्क पर कोई मौजूद नहीं था। उसके बाद नोडल अफसर आईसीयू पहुंचे। वहां स्टाफ से उन्होंने वेंटिलेटर बाय पेप समेत अन्य उपकरण चला कर दिखाने को कहा। इमरजेंसी वार्ड में नोडल अफसर ने खुद अपना ऑक्सीजन लेवल और ब्लड प्रेशर चेक करवाया। 300 बेड कोविड अस्पताल के साथ ही मीरगंज, नवाबगंज, आंवला और शेरगढ़ में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके नोडल अफसर की रिपोर्ट के आधार पर ही खामियों को दूर करने की कवायद चल रही है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

4 hours ago

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

21 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

22 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

1 day ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

2 days ago