बरेली जिले में दूसरी बार समाज में भारतीय संस्कृति बढ़ाने के प्रयास से खण्डेलवाल ललितकला एकेडमी द्वारा खण्डेलवाल कॉलेज में सात दिवसीय कत्थक नृत्य कार्यशाला का शनिवार को पूजन आर्चना के साथ शुभारम्भ संस्था में पदाधिकारीगण द्वारा किया गया। कार्यशाला मे कोलकता की प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना श्री पल्लवी मुखर्जी एण्ड ग्रुप के साथ ओडिशी नृत्यांगना श्रेयसी मजूमदार, प्रतिभागियों को पशिक्षण देंगी। कार्यशाला के प्रथम चरण में 160 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है तथा पहले राउंड में 94 विद्यार्थी चयनित किये गये। अतिथियों का स्वागत डा॰ अमरेश कुमार, डा॰ आर के सिंह और कोऑर्डिनेटर रजत कपूर, कल्पना कटियार, प्रज्ञा रितम्भरा, निशा दिनकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक श्री गिरधर गोपाल ने कहा कि समाज में भारतीय संस्कृति को बढ़ाने एवं विद्यार्थीयों में छिपी प्रतिभाए निखारने के प्रयास हमेशा संस्थान करता आया है।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…
बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…
बरेली। गांधी जी एवं शास्त्री जी जयंती के अवसर पर माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी,…
बरेली। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस…
बरेली। नेशनल हाईवे-24 पर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क…