Advertisement

Categories: home

जरूरतमंदों को नि:शुल्क वस्त्र वितरण कर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय -जयंती

बरेली । भारत विकास परिषद बरेली की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक शाखा (शाखा संस्थापक श्री एस के कपूर प्रांतीय संयोजक) के तत्वावधान में संजय नगर स्थित साईं शिशु मंदिर में पं. दीन दयाल उपाध्याय जी की 106 वीं जयंती पर अति जरूरतमंदों को नए/ पुराने साफ-सुथरे वस्त्रों का नि:शुल्क वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के संयुक्त संयोजक संस्था की उपाध्यक्ष डॉ दीक्षा सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष अनिल सक्सेना रहे। संस्था के संरक्षक गोपाल शरण अग्रवाल एवं स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुषमा सक्सेना के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में इस अवसर पर एक गोष्ठी भी आयोजित हुई।
संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एड. ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अंतिम पंक्ति के लोगों को मुख्य धारा से जोड़कर उनकी मूलभूत सुविधाएँ दिलाने को सदैव दृढ़ संकल्पित रहे उन्हीं की प्रेरणा से संस्था सच्ची मानव- सेवा के लिए प्रयासरत है।
कार्यक्रम -संयोजिका डॉ दीक्षा सक्सेना ने बताया की उपाध्याय जी की जयंती पर लगभग 700 से अधिक वस्त्रों के वितरण के साथ ही स्कूल के 100 बच्चों को उनके लिए जरूरी सामान भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्री गोपाल शरण अग्रवाल ने साईं शिशु मंदिर के लंबित बकाया विद्युत बिल का निजि स्रोतों से भुगतान कर सहयोग दिया और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में सर्व श्री संजीव गुप्ता,डॉ दीपांकर गुप्ता,नितिन सत्यम,पी. के. अग्रवाल,गौरव खंडेलवाल,डॉ नितिन आस्थाना, विश्वजीत कैला,एस. सी. गोयल, राजीव आस्थाना,विष्णु दयाल, अनुराग अग्रवाल, एवं प्रधानाचार्या सुषमा सक्सेना,उप प्रधानाचार्य शालिनी सक्सेना एवं प्रवीण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार संस्था के सचिव श्री उपमेंद्र सक्सेना एड.व अनिल सक्सेना कोषाध्यक्ष ने सभी के प्रति प्रकट किया।संजय नगर के निवासियों ने उपरोक्त समाज उपयोगी कार्यक्रम के लिए भूरी भूरी प्रसंशा की।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

22 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

22 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

22 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago