Advertisement

Categories: home

महिला व साइबर अपराध रोकने को डीजीपी ने जारी किया नया सर्कुलर

बरेली। महिला अपराध व साइबर अपराध को रोकने के लिए डीजीपी की ओर से जारी किया गया नया सर्कुलर अभी पुलिसकर्मी ठीक से याद नहीं कर सके है। शनिवार को एडीजी जोन बरेली अविनाश चंद्र जब सदर थाने में समाधान दिवस का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनके सवालों के जवाब कई पुलिसकर्मी ठीक से नहीं दे सके।उन्होंने डीजीपी के नए सर्कूलर से संबंधित सवाल पुलिस कर्मियों से पूछे थे।हालांकि यहां विवेचनाओं का निस्तारण व फरियादियों की समस्याओं का ठीक से निस्तारण होने पर प्रभारी निरीक्षक की सराहना भी की।

पुलिसकर्मियों व उनके स्वजन को रेस्टोरेंट की सुविधा लाइन में ही मिल सके इसके लिए एसपी एस आनंद ने वहां पुलिस कैफे बनवाया है। जिसका शनिवार को एडीजी अविनाश चंद्र व उनकी पत्नी स्मिता वर्मा करने पहुंची थी। जहां एसपी एस आनंद व उनकी पत्नी देवी आनंद ने ने स्वागत किया। स्मिता वर्मा ने पुलिस कैफे का उदघाटन किया। इसके बाद एडीजी व एसपी सदर थाने में आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां उन्होंने कई फरियादियों की खुद भी समस्याएं सुनी। इसके बाद उन्होंने डीजीपी मुकुल गोयल द्वारा कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जारी किए गए नये सुर्कलर के बारे में पुलिसकर्मियों से जानकारी की लेकिन ज्यादातर ठीक से जवाब नहीं दे सके। एडीजी ने कहा कि महिला अपराध व साइबर अपराध को रोकने के लिए जो विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे है उस पर हर किसी को अमल करना चाहिए।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

17 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

18 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

21 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

1 day ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

1 day ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

1 day ago