बरेली। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में हनुमान मूर्ति के सामने बैठीं गायों को ट्रक चालक रौंद गया। इसमें पांच गायों की मौत हुई। घटनास्थल के सामने लगे नगर पंचायत के कैमरे में घटनाक्रम दिख रहा। हादसा शनिवार की सुबह करीब चार बजे हुई। सुबह करीब चार बजे लखनऊ की तरफ से आ रहा ट्रक सड़क किनारे बैठी गायों पर जानबूझकर चढ़ाया गया। ऐसा सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। चालक ट्रक को डिवाइडर के बगल से अचानक सड़क किनारे की तरफ ले गया और वहां बैठीं दर्जन भर गायों पर चढ़ाता हुआ निकल गया। इनमें पांच मर गईं, बाकी में भगदड़ मच गई। सुबह जब लोगों ने सड़क पर गायों को मरा देखा तो हल्ला हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से गायों के शवों को सड़क से हटाकर रास्ता साफ कराया। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित ट्रक चालक की पहचान करने में जुट गई है।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…