Advertisement

Categories: home

आधा दर्जन दरिंदों छात्रा घर में खींच कर किया दुष्कर्म

बरेली । महापौर के ड्राइवर की बहन के साथ आधा दर्जन दरिंदों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता बरेली कॉलेज में बीए की छात्रा है।
बीती शाम पीड़िता अपने अपने मामा के घर जा रही थी। आरोप है कि करीब छह साथियों के संग दरिंदों ने उसे अपने घर खींच लिया और दुष्कर्म किया।

रविवार को क्षेत्र के लोग सुभाष नगर थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने छात्रा के थाने में बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है।

सुभाष नगर की रहने वाली छात्रा के स्वजन के मुताबिक, शनिवार को रेलकर्मी छात्रा की मां मथुरा गए हुई थी। छात्रा घर पर अकेली थी। उसका छोटा भाई सामान लेने गया हुआ था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े बजे छात्रा घर मे ताला लगाकर घर से थोड़ी दूर पर स्थित मामा के घर जा रही थी। मामा के घर पहुंचने से थोड़ी दूर पहले दरिंदे ने छह साथियों के संग उसे अपने घर में खींच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया।

इधर घर में ताला लगा देखकर छात्रा का भाई मामा के घर जाने लगा। दरिंदे के घर के बाहर खड़े एक आरोपित ने छात्रा के भाई को देख लिया। तुरंत ही उसने छात्रा के भाई के आने की बात कही। इसके बाद दरिंदे ने उसे छोड़ दिया। छात्रा बिलखते हुई मामा के घर पहुंची। आपबीती सुनाई।

आरोप है कि थाना पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।इससे खिन्न परिजनों व क्षेत्र वासी रविवार सुबह काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो सुभाष नगर थाने पहुंची। हंगामा काटा। इसके बाद सुभाष नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ तहरीर लेकर थाने में छात्रा के बयान दर्ज किए और उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

7 hours ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

1 day ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

1 day ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

1 day ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

1 day ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

2 days ago