Advertisement

Categories: home

प्रदेश में मंत्री बने बहेड़ी विधायक छत्रपाल

पवन कालरा@express views. बरेली। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव जीत चुके छत्रपाल गंगवार को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए गए है। उनके मंत्री बनने से बहेड़ी ही नही बल्कि बरेली बासियों में खुसी की लहर दौड़ गई है।

बताते चलें कि रविवार दोपहर को यह चर्चा होने के बाद क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ गई। उनके समर्थक आवास पर पहुंच गए। हालांकि छत्रपाल गंगवार इस समय क्षेत्र में नहीं हैं। माना जा रहा था कि वह लखनऊ में हैं।

पिछड़ा वर्ग साधने की तैयारी

जिन सात लोगों को मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही, उनमें छत्रपाल गंगवार का नाम भी बताया जा रहा है। वह पिछड़ा वर्ग से हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में उन्होंने लंबे समय तक काम किया था। इसके बाद वह भाजपा में आए। पिछले चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी अताउर रहमान को हराया था। वर्ष 2012 के चुनाव में वह महज 18 वोटों से चुनाव हार गए थे। तब उन्होंने सपा धांधली का आरोप लगाया था। वोटों में हेराफेरी का आरोप लगाकर कोर्ट गए थे मगर, परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया था।

छत्रपाल गंगवार को मंत्री बनाकर क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग को साधने का प्रयास होगा। बहेड़ी, नवाबगंज, भोजीपुरा और आंवला क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग से मंत्री बनाए जाने का सीधा प्रभाव माना जा रहा है। बहेड़ी का एक हिस्सा पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में भी आता है। छत्रपाल को मंत्री बनाकर भाजपा जिले में पिछड़ा वर्ग की राजनीति को हवा दे सकती है। साथ ही संदेश दे सकती है कि पुराने कार्यकर्ता संगठन वरीयता में हैं।

Express views

Recent Posts

बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट व धमकी, रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…

18 hours ago

13 दिसंबर को पीलीभीत में होगा बांसुरी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन, युवाओं को मिलेगा विचार और नेतृत्व का मंच

पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

18 hours ago

मारपीट और अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ में घर पर बैठे परिवार के साथ…

18 hours ago

बेटे को बचाने पहुंची महिला से मारपीट व अभद्रता, सिर पर वार कर किया बेहोश

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बररामऊ में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता…

18 hours ago

इलाज के अभाव में दुर्घटना में घायल अधेड़ ने एक माह बाद तोड़ा दम 

बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के…

2 days ago

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर 

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के ग्राम आमडार  निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों व अन्य लोगों पर घर में घुसकर…

2 days ago